{"_id":"5b9cb370867a557eb603187a","slug":"asia-cup-2018-start-from-today-know-when-india-vs-pakistan-face-schedule-and-time-table","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज से एशिया कप की होने जा रही शुरुआत, भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी सबकी निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज से एशिया कप की होने जा रही शुरुआत, भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी सबकी निगाहें
Sun, 16 Sep 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एशिया कप 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एशिया कप का आगाज शनिवार यानी आज से होने जा रहा है। क्रिकेट के इस 'महाकुंभ' में छह देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन मुकाबला शनिवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। 14 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई या अबुधाबी में शाम 5 बजे (भारतीय समय) से खेले जाएंगे। एशिया कप में सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी है, जो 19 सितंबर को खेला जाएगा।
2 of 7
asia cup 2018
- फोटो : criclink
यूएई में होने वाले एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान और क्वालिफायर टीम हांगकांग को ग्रुप 'ए' में रखा गया है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं।
3 of 7
asia cup 2018
भारतीय टीम का पहला मैच 18 सितम्बर को हांगकांग से होगा। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम 19 सितंबर को पाकिस्तान से टकराएगी। बुधवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले पर दुनिया की निगाहें होंगी। एशिया कप में टीम इंडिया की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के कंधों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एशिया कप
- फोटो : SELF
यदि बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो भारत-पाक अगले राउंड में प्रवेश करेंगी। ग्रुप चरण के बाद 21 सितम्बर से दोनों ग्रुपों से टॉप 2-2 टीमें सुपर 4 में जाएगी और वहां तीन-तीन मुकाबले होने के बाद टॉप पर रहने वाली 2 टीमों के बीच 28 सितम्बर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान
यदि सबकुछ ठीक रहा तो दोनों टीमें एक बार फिर 23 सितंबर को फिर से आमने-सामने हो सकती हैं। दोनों टीमों के पास टूर्नामेंट में तीसरी बार भिड़ने का मौका होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें फाइनल में जगह बनानी होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।