फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK : टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने जड़े हैं इतने पचासे, अहम रिकॉर्ड हासिल करने के करीब

Fri, 07 Jun 2024 09:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jun 2024 09:47 PM IST
सार

विराट कोहली 2007 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे थे। इसके बाद से वह हर संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पांच पारियों में 308 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
T20 World cup Virat Kohli record against Pakistan in T20 kohli set to complete 500 runs against arch rival
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम पर टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाना है। भारत ने जहां इस टूर्नामेंट में आयरलैंड को हराकर विजय शुरुआत की थी, वहीं पाकिस्तान को सह-मेजबान अमेरिका के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। कोहली से एक बार फिर सभी को उम्मीदें होगी। वहीं, कोहली इस टीम के खिलाफ एक विशेष रिकॉर्ड हासिल करने के करीब हैं। 
T20 World cup Virat Kohli record against Pakistan in T20 kohli set to complete 500 runs against arch rival
विराट कोहली - फोटो : Instagram
पिछले पांच मैचों में जड़े हैं चार अर्धशतक
विराट कोहली 2007 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे थे। इसके बाद से वह हर संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पांच पारियों में 308 रन बनाए हैं। कोहली 2012 से टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हर बार मुकाबला खेले हैं। उनका इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस टीम के खिलाफ टी20 विश्व कप में कोहली अलग ही लय में नजर आते हैं। कोहली ने 2012 टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 78 रन बनाए थे, जबकि 2014 में नाबाद 36 रन, 2016 में नाबाद 55 रन, 2021 में 57 रन और 2022 टी20 विश्व कप में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। यानि कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में पिछली पांच पारियों में चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, कोहली चार मैचों में नाबाद लौटे हैं और जब भी वह अविजित रहे हैं भारतीय टीम ने वो मुकाबला जीता है। 
T20 World cup Virat Kohli record against Pakistan in T20 kohli set to complete 500 runs against arch rival
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के खिलाफ 500 रन पूरे करने से 12 रन दूर
कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 500 रन पूरे करने से महज 12 रन दूर हैं। अगर कोहली रविवार को 12 रन बनाने में सफल रहे तो वह इस टीम के खिलाफ टी20 में 500 रन पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी होंगे। पाकिस्तान ऐसा चौथा देश होगा जिसके खिलाफ कोहली टी20 में 500 रन बनाने का कारनामा करेंगे। भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा कर चुका है। कोहली ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 10 मैचों में 488 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World cup Virat Kohli record against Pakistan in T20 kohli set to complete 500 runs against arch rival
विराट कोहली - फोटो : BCCI
मेलबर्न में कोहली ने खेली थी साहसिक पारी
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में जब भी मुकाबले की बात होगी तो 2022 में मेलबर्न में खेली गई ऐतिहासिक पारी की चर्चा सबसे पहले होगी। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई थी। उस वक्त कोहली ने शानदार पारी खेली थी और उन्होंने 53 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे और कोहली ने भारत को वो मैच जिताया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed