फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में इन 10 खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर, बाबर-बुमराह का मुकाबला होगा सुपरहिट

Sun, 09 Jun 2024 03:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Jun 2024 03:28 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच आपसी जंग भी मजेदार होने वाली है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: IND Vs PAK Player Battles To Watch Out for; Virat Vs Shaheen Afridi To Babar vs Bumrah
बाबर, बुमराह, शाहीन और कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI/PCB
टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। टीम इंडिया इस मैच के लिए तैयारी पूरी कर चुकी है। आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं, पाकिस्तान को पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी थी और उनका आत्मविश्वास डगमगाया हुआ होगा।


भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। विश्व कप में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की टक्कर तो रोमांचक होगी ही, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के बीच आपसी जंग भी मजेदार होने वाली है। हम यहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों की ऐसी ही पांच जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बीच टक्कर सुपरहिट होगी...
T20 World Cup 2024: IND Vs PAK Player Battles To Watch Out for; Virat Vs Shaheen Afridi To Babar vs Bumrah
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
बाबर बनाम बुमराह
क्रिकेट में काफी कम ऐसे बल्लेबाज हैं, जो जसप्रीत बुमराह से बच पाए हैं। इसमें बाबर आजम का नाम भी शामिल किया जा सकता है। अभी तक बुमराह ने बाबर का विकेट नहीं लिया है। टी-20 में 10 गेंदों पर बुमराह के खिलाफ बाबर के 13 रन हैं। वनडे में 39 गेंदों पर उन्होंने 22 रन बनाए हैं। बुमराह इस बार बाबर का विकेट लेकर सूखे को खत्म करना चाहेंगे।
T20 World Cup 2024: IND Vs PAK Player Battles To Watch Out for; Virat Vs Shaheen Afridi To Babar vs Bumrah
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
रिजवान बनाम अर्शदीप
मोहम्मद रिजवान ने पावरप्ले में बल्लेबाजाी करने के बाद भी अर्शदीप सिंह के खिलाफ 23 गेंदों पर सिर्फ 23 रन बनाए हैं। इसमें 13 गेंदों पर रन नहीं बने हैं। अर्शदीप ने रिजवान को 2022 टी-20 विश्वकप के मुकाबले में आउट भी किया था। इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: IND Vs PAK Player Battles To Watch Out for; Virat Vs Shaheen Afridi To Babar vs Bumrah
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
कोहली बनाम शाहीन आफरीदी
तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर विराट का पलड़ा भारी रहा है। विराट इस टूर्नामेंट में ओपनिंग कर रहे हैं। ऐसे में पहले ही ओवर में दोनों की टक्कर देखने को मिल सकती है। 22 गेंदों पर टी-20 में विराट ने 155 की स्ट्राइक रेट से शाहीन के खिलाफ 34 रन बनाए हैं। वह सिर्फ एक बार ही आउट हुए हैं।
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: IND Vs PAK Player Battles To Watch Out for; Virat Vs Shaheen Afridi To Babar vs Bumrah
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
रोहित बनाम आमिर
मोहम्मद आमिर के खिलाफ रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7 गेंदें खेली हैं। इस रोहित ने सिर्फ एक रन बनाया है और वह दो बार आउट हो चुके हैं। वनडे में रोहित ने आमिर के खिलाफ 43 रन तो बनाए हैं लेकिन इसके लिए 71 गेंदों का सामना किया है। रोहित को शुरुआती ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed