फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup 2022: टी-20 विश्वकप में फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखिए अब तक वर्ल्डकप में कैसा है रिकॉर्ड

Fri, 21 Jan 2022 11:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 11:10 AM IST
सार

टी-20 विश्वकप 2022 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है, लेकिन 2021 टी-20 वर्ल्डकप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 India will face Pakistan in Australia know IND vs PAK record in WC
टी-20 वर्ल्डकप में भारत vs पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 विश्व कप 2022 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। 2021 टी-20 विश्व कप में भी भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ही था और इस मैच में भारत को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। यह पहला मौका था, जब टीम इंडिया विश्वकप में पाकिस्तान से हारी थी। इससे पहले वनडे और टी-20 विश्वकप में भारत ने हर बार पाकिस्तान को हराया था। ऐसे में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर जीत हासिल कर दुबई की हार का बदला लेना चाहेगी। 
loader


भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में छह बार भिड़ चुके हैं। भारत ने इनमें से पांच मैचों में पाकिस्तान को हराया है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीती है। ओवरऑल टी-20 में दोनों टीम नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने सात और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं। सात में से एक मैच (2007) भारत ने टाई के बाद बॉल आउट में जीता था।

वनडे विश्व कप में भारत का दबदबा
टी-20 के अलावा वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है। भारत ने वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा जीत हासिल की है। साल 1992 से 2019 विश्व कप तक दोनों टीमों के बीच कुल सात मुकाबले हुए हैं। सातों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है।

यहां हम बता रहे हैं कि टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों का नतीजा क्या रहा है। 

1. ग्रुप स्टेज: भारत ने पाकिस्तान को बॉल आउट में हराया

T20 World Cup 2022 India will face Pakistan in Australia know IND vs PAK record in WC
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
मैन ऑफ द मैच : रॉबिन उथप्पा

2007 में पहला टी-20 विश्व कप खेला गया था। पहले ही विश्व कप के ग्रुप स्टेज के 10वें मैच में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। तब पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बैटिंग की और रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए थे।

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन ही बना सकी थी। मिस्बाह उल हक ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे। उस वक्त सुपर ओवर नहीं होता था, बल्कि उसकी जगह बॉल आउट खेले जाते थे। जिसमें दोनों टीमों की ओर से एक-एक करके पांच बार गेंदबाजों को विकेट पर हिट करना था।

भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह ने विकेट पर हिट किया और वे सफल रहे। जबकि पाकिस्तान की ओर से उमर गुल, यासिर अराफात और शाहिद अफरीदी मिस कर गए और भारत ने यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. फाइनल : पाकिस्तान को पांच रन से हराकर भारत बना चैंपियन

T20 World Cup 2022 India will face Pakistan in Australia know IND vs PAK record in WC
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
मैन ऑफ द मैच : इरफान पठान

ग्रुप स्टेज के बाद फाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। गौतम गंभीर के 54 बॉल पर 75 रन और रोहित शर्मा के 16 बॉल पर 30* रन की बदौलत भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर कुल 157 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज धाराशाई हो गए। रुद्र प्रताप सिंह, इरफान पठान और जोगिंदर शर्मा के आगे पाकिस्तान टीम की एक न चली। 141 रन तक पाक टीम ने नौ विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, मिस्बाह उल हक तब भी क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। 

धोनी ने चाल चलते हुए बॉल जोगिंदर शर्मा के हाथों में दिया। ओवर की दूसरी बॉल पर मिस्बाह ने छक्का लगाया। तीसरी बॉल पर उन्होंने फाइन लेग पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, पर बॉल में स्पीड कम होने के कारण बॉल बाउंड्री लाइन क्रॉस नहीं कर पाई और श्रीसंत के हाथों में चली गई। भारत ने यह मैच पांच रन से जीता।

3. सुपर 8 : भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया

T20 World Cup 2022 India will face Pakistan in Australia know IND vs PAK record in WC
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
मैन ऑफ द मैच : विराट कोहली

भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान भी कहां चुप रहने वाला था। पाक टीम इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में चैंपियन बनी। इसमें भारत से उसका सामना नहीं हुआ। वहीं, 2010 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें नहीं भिड़ीं। 2012 में भारत और पाकिस्तान का सुपर-8 राउंड में मुकाबला हुआ। पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ऑलआउट हो गई।

जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य 17वें ओवर में हासिल कर लिया। विराट कोहली 61 बॉल पर 78 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वीरेंद्र सहवाग ने 29 रन और युवराज सिंह ने 19 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

4. ग्रुप स्टेज : भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

T20 World Cup 2022 India will face Pakistan in Australia know IND vs PAK record in WC
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
मैन ऑफ द मैच : अमित मिश्रा

2014 टी-20 विश्व कप में एक बार फिर भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में भारत ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट ने 36 रन और सुरेश रैना ने 35 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed