फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: पहले 15 टी20 में ही अर्शदीप ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, नेहरा को पीछे छोड़ा, 'कुलचा' से पार नहीं पा सके

Fri, 28 Oct 2022 06:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Oct 2022 06:21 PM IST
सार

अर्शदीप के अब 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट हो गए हैं। वह इतने मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Arshdeep Singh record wickets in first 15 T20Is, leaving Ashish Nehra behind
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भी भारतीय गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड के खिलाफ भी भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर पावरप्ले में भारत के पेस बॉलर्स घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड दोनों के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में दो-दो विकेट झटके। 
T20 World Cup 2022: Arshdeep Singh record wickets in first 15 T20Is, leaving Ashish Nehra behind
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें से अर्शदीप का योगदान अहम रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा था। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार और स्पिनर अक्षर पटेल ने विकेट झटके। अर्शदीप के अब 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट हो गए हैं। वह इतने मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
T20 World Cup 2022: Arshdeep Singh record wickets in first 15 T20Is, leaving Ashish Nehra behind
विकेट लेने पर अर्शदीप सिंह को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ अर्शदीप ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Arshdeep Singh record wickets in first 15 T20Is, leaving Ashish Nehra behind
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
नेहरा ने शुरुआती 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद 23 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर दीपक चाहर हैं। चाहर ने शुरुआती 15 टी20 मैचों के बाद 21 विकेट लिए थे। नेहरा ने ओवरऑल भारत के लिए 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और 34 विकेट झटके थे। वहीं, चाहर ने अब तक 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और 29 विकेट झटके हैं। अर्शदीप भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने की लिस्ट में फिलहाल 17वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Arshdeep Singh record wickets in first 15 T20Is, leaving Ashish Nehra behind
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। उन्होंने अब तक 81 मैचों में 88 विकेट लिए हैँ। वहीं, 85 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह 70 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बुमराह के चोटिल होने के बाद भुवनेश्वर और अर्शदीप ही पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, मोहम्मद शमी को मिडिल ओवर्स की जिम्मेदारी दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed