श्रीलंका में खेली जा रही निदाहास टी20 ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबान टीम को 5 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता। यह जीत टी20 क्रिकेट इतिहास की ऐतिहासिक जीत साबित हुई। बता दें कि रनों का पीछा करते हुए यह टी20 इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत रही।
टी20 में पहाड़ जैसे लक्ष्य पर भी आसानी से चढ़ गई ये टीमें, टीम इंडिया है सबसे फिसड्डी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी साल 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में 245 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में हासिल करके टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल करने का कीर्तिमान अपने नाम किया। इस मैच में डेविड वॉर्नर (59) और डर्सी शॉट (76) ने तूफानी पारी खेलते हुए मार्टिन गुप्टिल के शतकीय पारी पर पानी फेर दिया। शॉर्ट को इस मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
रनों का पीछा करते हुए दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। 11 जनवरी 2015 को जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने मेहमान टीम के सामने निर्धारित 20 ओवर में 232 रन का लक्ष्य रखा था। प्रोटियाज की घातक गेंदबाजी लाइनअप के सामने यह लक्ष्य बहुत कठिन लग रहा था लेकिन कैरीबियाई बल्लेबाजों ने भी पूरे दमखम के साथ बल्लेबाजी की और इस लक्ष्य को 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में क्रिस गेल (90) और मार्वल सेमुअल ने तूफानी पारी खेली थी।
डे-नाइट वाले इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं रही होगी। इस रोमांचक मैच को अंतिम ओवर में इंग्लैंड ने दो गेंद शेष रहते अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कप्तानी पारी खेलते हुए 83 रन बनाए और उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
चौथी सबसे बड़ी जीत बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने दो गेंदें शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने 72 रन की आतिशी पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।