फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उलटफेर भरा रहा IPL 2018 में सनराइजर्स का फाइनल तक का सफर, PHOTOS में देखिए पूरी कहानी

Sat, 26 May 2018 10:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad ipl 2018 journey from first match up to reach final
सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2018 एक मेगा शो रहा, जिसका सुपरहिट फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना बाकी है। महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाएगा। वैसे तो फाइनल से पहले कई कयास ये लगाए जा रहे हैं कि दो साल बाद वापसी कर रही सीएसके ही ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है, लेकिन आईपीएल के इस पूरे सीजन में 'ऑरेंज आर्मी' का सफर काफी सुहाना रहा है। आइये जानते हैं कि सनराइजर्स का आईपीएल 2018 के फाइनल में पहुंचने तक सफर कैसा रहाः

मैच-4, हैदराबाद बनाम राजस्थान

Sunrisers Hyderabad ipl 2018 journey from first match up to reach final
srh

आईपीएल 2018 का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला था। इस मुकाबले में 'ऑरेंज आर्मी' ने राजस्थान को 9 वकेट से करारी मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जिसके जवाब में एसआरएच ने 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच-7, हैदराबाद बनाम मुंबई

Sunrisers Hyderabad ipl 2018 journey from first match up to reach final
सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन का दूसरा मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में सनराउजर्स ने मुंबई के एक विकेच से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जिसके जवाब में हैदराबाद 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच-10, हैदराबाद बनाम कोलकाता

Sunrisers Hyderabad ipl 2018 journey from first match up to reach final
हैदराबाद - फोटो : IPL
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला। इस मैच में हैदराबाद ने केकेआर को 5 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। जिसके जवाब में सनराइजर्स ने 5 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच-16, हैदराबाद बनाम पंजाब

Sunrisers Hyderabad ipl 2018 journey from first match up to reach final
srh

सनराइजर्स हैदराबाद को अपने चौथे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 15 रन से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन बानए। जवाब में हैदराबाद 4 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed