{"_id":"5c09f084bdec2241921704fe","slug":"sunil-gavaskar-lashes-out-at-indian-batsmen-for-poor-show-in-first-test-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गावस्कर ने फोड़ा टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर गुस्सा, कहा- गलतियों से कुछ नहीं सीखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर ने फोड़ा टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर गुस्सा, कहा- गलतियों से कुछ नहीं सीखा
Fri, 07 Dec 2018 11:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील गावस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन पर जमकर लताड़ लगाई है। टीम इंडिया ने गुरुवार को चेतेश्वर पुजारा के जुझारू शतक की मदद से 250 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। गावस्कर ने ध्यान दिलाया कि कप्तान विराट कोहली समेत भारत का शीर्ष क्रम अनोखा करने की फिराक में अपने विकेट सस्ते में गंवा बैठा।
2 of 5
सुनील गावस्कर और केएल राहुल
महान बल्लेबाज ने साथ ही पहले सत्र में धैर्य से खेलने का महत्व समझाया और चेतेश्वर पुजारा को अपनी सीमाओं में रहकर खेलने के लिए उनकी तारीफ भी की। गावस्कर ने कहा, 'सीनियर बल्लेबाजों को ऐसा करते देखना हैरानीभरा लगा। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को छेड़ रहे हैं और विरोधी टीम को अपने विकेट सौंपकर लौट रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने उन गेंदों को छेड़ने की कोशिश की, जिसे वह आराम से छोड़ सकते थे। केएल राहुल इस मामले में अपवाद जरूर हो सकते हैं, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए।'
3 of 5
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा
लिटिल मास्टर ने कहा, 'पांच दिवसीय टेस्ट मैच का पहला सत्र था। आपके पास बड़ा स्कोर बनाने के लिए दुनिया का समय था। आपको पता है कि कूकाबूरा गेंद करीब 12 या कुछ ज्यादा ओवर स्विंग करेगी। आप फिर मौका बनाकर काफी रन बना सकते थे। मगर हर कोई ऐसे गया कि इसी सत्र में मुझे अपने रन बनाने हैं। अगर यह खिलाड़ी नए होते तो समझ सकते थे, लेकिन सभी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों से छेड़छाड़ की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Cheteshwar Pujara
गावस्कर आगे कहते हैं, 'अगर ड्रेसिंग रूम में ऐसी बात हुई कि चलो आक्रामक होकर खेलें, गेंदबाजों पर हावी होते हैं, तो यह गलत सोच है। सीरीज की शुरुआत में आपकी यह सोच बिलकुल गलत है। ऑस्ट्रेलियाई सहित कई लोग कह चुके हैं कि सीरीज जीत की दावेदार टीम इंडिया है। तो इसका दबाव कंगारुओं पर है, आपको अपना दिमाग लगाकर बल्लेबाजी करनी है। देखिए पुजारा ने क्या किया। उन्होंने धैर्य के साथ अपनी सीमाओं में रहकर बल्लेबाजी की और कुछ अनोखापन का प्रयास नहीं किया। यह बल्लेबाज कुछ अनोखा करने के कारण आउट हुए।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा
गावस्कर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी गलती बताई और कहा कि उन्होंने अपने विकेट का भुगतान किया। उन्होंने कहा, 'विराट क्रीज पर कम समय रहे, लेकिन अपनी गलती के चलते ही आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अच्छी योजना बनाई क्योंकि उन्होंने विराट को अच्छे से देखा। भारतीय कप्तान ने एक भी गेंद विकेटकीपर तक जाने नहीं दी। जिस गेंद पर वह आउट हुए, वह सातवें स्टंप पर जा रही थी। कोहली उसका पीछा करने गए। उन्हें पता है कि ऐसा करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन फिर भी खेला और अपने विकेट की कीमत चुकाई।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।