फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: मार्श ने तोड़ा 130 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड, अश्विन का बने शिकार

Fri, 07 Dec 2018 11:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
shaun marsh breaks 130 year old unwanted record against india
शॉन मार्श

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भी वह लय हासिल करने में नाकाम रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज को शुक्रवार को प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड किया। मार्श सिर्फ 2 रन ही बना सके। शॉन मार्श टेस्ट में लगातार छठी बार एकल संख्या में आउट हुए। इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

shaun marsh breaks 130 year old unwanted record against india
शॉन मार्श

मार्श 1888 के बाद लगातार 6 बार 10 से कम रन पर आउट होने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे दिन लंच के बाद पहले ही ओवर में मार्श को अपना शिकार बनाया। अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 28वें ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर की और मार्श को ड्राइव लगाने का आमंत्रण दिया। 

shaun marsh breaks 130 year old unwanted record against india
शॉन मार्श

बाएं हाथ के बल्लेबाज इस गेंद को छोड़ भी सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और कवर ड्राइव लगाने के लिए गए। मार्श शॉट लगाने से चूके और उनके बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। मार्श के खराब फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 11 महीने पहले सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से उन्होंने 13 पारियां खेली और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 40 रन रहा। 


विज्ञापन
विज्ञापन
shaun marsh breaks 130 year old unwanted record against india
ashwin

मार्श के आउट होने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया की योजना की तारीफ की। वॉन ने कहा, 'मार्श ने गेंद कीपर के पास जाने क्यों नहीं दी? इस गेंद में कुछ खास नहीं था और उन्हें अपने विकेट की कीमत चुकानी पड़ी। यह साबित करता है कि मार्श कितने खराब फॉर्म में हैं। उन्हें लय में आने के लिए बड़ा शॉट खेलना जरूरी लगा। विराट को पता था और उन्होंने कहा कि अगर आपको बड़ा शॉट खेलना है तो वहां चौका जमा सकते हैं। मार्श उनके जाल में उलझ गए।'

विज्ञापन
shaun marsh breaks 130 year old unwanted record against india
इशांत शर्मा

बता दें कि एडिलेड टेस्ट में मुकाबला रोमांचक स्थिति में चल रहा है। टीम इंडिया की पहली पारी 250 रन पर सिमटी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने समाचार लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में 125 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed