कंट्रोल में रहें कैप्टन कूल, गावस्कर की धोनी को सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल गुरुवार को जयपुर में खेले गए मुकाबले में धोनी बीच मैदान अंपायर से भीड़ गए। धोनी के इस व्यवहार पर हर कोई हैरान रह गया। धोनी को कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया गया और उनपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।
राजस्थान के खिलाफ मैच में स्टोक्स ने बल्लेबाज के कमर पर फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसके बाद मुख्य अंपायर ने पहले नो बॉल का इशारा किया और फिर फैसला बदल दिया।
ये देखकर पहले तो बल्लेबाजी कर रहे जडेजा ने अंपायर के फैसले पर सवाल किया और बाद में डग-आउट में बैठे धोनी खुद चलकर मैदान में पहुंच गए और अंपायर से उलझ गए।
इस विवाद की वजह से मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ गया। हालांकि अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड के कहने पर धोनी वापस बाहर गए।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।