{"_id":"5cb0b5efbdec2214084cf3f3","slug":"ipl-2019-bishan-singh-bedi-slams-shamelessly-timid-fine-on-ms-dhoni-for-outburst-against-umpires","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी पर लगा 50 प्रतिशत जुर्माना, बिशन सिंह बेदी बोले- 'डरपोक' हैं अधिकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी पर लगा 50 प्रतिशत जुर्माना, बिशन सिंह बेदी बोले- 'डरपोक' हैं अधिकारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
धोनी-बेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने 'डरपोक' अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर इंडियन टी-20 लीग मैच के दौरान मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया।
2 of 4
धोनी
- फोटो : social media
बेदी ने ट्वीट किया, 'मीडिया ने धोनी के कल रात मैदान के अंदर आने को अंपायरों के खिलाफ बेहद अपरिपक्व विरोध करार दिया है जिस पर मैं हैरान हूं। मेरे लिए यह अबूझ पहेली है कि खेल पत्रकार गलती करने वाले स्थापित सितारों के खिलाफ ईमानदार अभिव्यक्ति करने से क्यों बचते हैं। यहां तक कि अधिकारियों का भी धोनी के प्रति डरपोक रवैया अपनाकर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाना बचकाना है।'
3 of 4
dhoni
यह घटना चेन्नई और राजस्थान के बीच खेले गए मैच के दौरान घटी थी। बता दें कि कप्तान एमएस धोनी (58) और अंबाती रायुडू (57) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को राजस्थान को 4 विकेट से हराकर जीत का 'छक्का' लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एमएस धोनी
अंपायर के निर्णय का विरोध करने के चलते धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर भरना पड़ा। धोनी के इस रवैये को इंडियन टी-20 लीग के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ माना गया। उन्होंने लेवल 2 के अपराध 2.20 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।