{"_id":"5b6f4ca04f1c1bf8258b46ed","slug":"sri-lanka-coach-chandika-hathurusingha-open-open-for-lasith-malinga-gunathilaka-and-vandersay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैदान पर बल्लेबाजों के दिल में मलिंगा का खौफ, हो सकती है वापसी, कोच ने दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान पर बल्लेबाजों के दिल में मलिंगा का खौफ, हो सकती है वापसी, कोच ने दिए संकेत
Sun, 12 Aug 2018 07:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
लसिथ मलिंगा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीब एक साल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की मैदान पर वापसी होने के संकेत मिल गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच चंडिका हाथुरुसिंघा ने संकेत दिए हैं कि दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के अलावा दानुष्का गुणाथिलका, जैफरी वेंडरसे टीम में वापसी कर सकते हैं।
2 of 7
चंडिका हथुरुसिंघा
- फोटो : file photo
इस मामले में कोच का मानना है कि टीम को अभी भी अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप और 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए सही टीम संयोजन तलाशने की जरूरत है।
3 of 7
श्रीलंका
बता दें कि श्रीलंका ने श्रीलंका ने 14 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए भी मलिंगा को राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया है। हाल ही में बुधवार को अपनी एकमात्र टी-20 के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई हैं, जिसमें उनका नाम शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लसिथ मलिंगा
मलिंगा ने इसी साल श्रीलंका के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी सलाहकार बनने को तरजीह दी थी। इसलिए उन्हें नहीं गिना जाता था। वहीं, गुणाथिलका पर पिछले महीने ही टेस्ट मैच में नियम तोड़ने के कारण बोर्ड ने प्रतिबंध लगा दिया गया था। जैफरी पर जून में सेट लूसिया में रात में गायब हो गए थे इसलिए उन्हें जुर्माने के साथ सजा दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
Chandika Hathurusingha
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक कोच हाथुरुसिंघा ने कहा, 'मैं बेहद निराश हूं कि इस तरह की चीजें हुईं। लेकिन ऐसी चीजें होती आ रही हैं। हमारी संस्कृति है कि हम बर्दाश्त नहीं करते। ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ एक या दो शख्स को बदनाम किया हो, बल्कि उन्होंने पूरी टीम को बदनाम किया है। लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि इंसान ही गलतियां करते हैं। हमें उन्हें दूसरा मौका देने की जरूरत है। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।