फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दाग' धोने में नाकाम रहे खिलाड़ी, SA फिर से 'चोकर्स'

Sun, 27 Mar 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
South Africa Team Becomes Again chokers In ICC world cup
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका एक ऐसी टीम है जो सालभर क्रिकेट में शानदार खेल दिखाती है लेकिन जब वर्ल्ड कप शुरू होता है तो उनके प्रदर्शन का स्तर अचानक गिरने लगता है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दक्षिण अफ्रीका की टीम फिर से चोकर्स साबित हो गई।

'दाग' धोने में नाकाम रहे बड़े खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका फिर से 'चोकर्स'

South Africa Team Becomes Again chokers In ICC world cup
दक्षिण अफ्रीका
भारत में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम का एक मैच अभी बचा हुआ है, लेकिन वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। अफ्रीकी टीम ने 3 मैचों में सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है। यह जीत भी मिली तो उसे अफगानिस्तान के खिलाफ। जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने उसे धूल चटाई है। उसका सिर्फ एक ही मैच बचा है श्रीलंका के खिलाफ, अब उस पर दबाव है कि अपने विदाई मैच में जीत हासिल हो जाए।

'दाग' धोने में नाकाम रहे बड़े खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका फिर से 'चोकर्स'

South Africa Team Becomes Again chokers In ICC world cup
दक्षिण अफ्रीका
90 के दशक की शुरुआत में अंतरराष्टीय क्रिकेट जगत में लौटने के बाद से दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेजोड़ रहा है, पर वह आज तक आईसीसी के किसी भी बड़े टूर्नामेंट को जीत नहीं सका है। वनडे में 7 (1992-2015) और 5 बार टी-20 वर्ल्ड कप (2007-14) में खेलने के बाद भी खिताबी जीत की आस बनी हुई है। फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप में यह टीम 2009 और 2014 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। साथ ही पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी अंतिम 4 में पहुंचकर टीम ने अपना सफर खत्म कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दाग' धोने में नाकाम रहे बड़े खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका फिर से 'चोकर्स'

South Africa Team Becomes Again chokers In ICC world cup
दक्षिण अफ्रीका
बड़े टूर्नामेंटों में फ्लॉप शो दिखाने के कारण इस अफ्रीकी टीम को क्रिकेट वर्ल्ड का चोकर्स कहा जाने लगा। हर बार वर्ल्ड कप से पहले टीम के कप्तान और खिलाड़ी दावा करते हैं कि उनकी टीम इस बार चोकर्स का दाग धो देगी पर वो कामयाबी अभी भी इस टीम से दूर है। कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने वादा किया था कि उनकी टीम चोकर्स का तमगा हटाने में कामयाब रहेगी, लेकिन उसमें नाकाम रही।
विज्ञापन

'दाग' धोने में नाकाम रहे बड़े खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका फिर से 'चोकर्स'

South Africa Team Becomes Again chokers In ICC world cup
दक्षिण अफ्रीका
हालांकि 'चोकर्स' दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में एक नायाब रिकॉर्ड जरूर बनाया था। इस टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने एक ही टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार 200 का आंकड़ा पारने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 229 रन बनाए थे हालांकि वह मैच जीतने में कामयाब नहीं रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed