दक्षिण अफ्रीका के नवनियुक्त मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि वह एबी डीविलियर्स सहित हाल में संन्यास लेने वाले कुछ खिलाड़ियों को अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी के लिए मनाने का प्रयास करेंगे।
2 of 4
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बाउचर को शनिवार को 2023 तक दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया और उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होगा, जिसमें अभी 10 महीने का समय है। दक्षिण अफ्रीका के महानतम खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले पूर्व कप्तान डीविलियर्स ने पिछले साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब दुनिया भर के फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंटों में खेल रहे हैं।
3 of 4
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बाउचर ने कहा, ‘जब आप विश्व कप में जाते हैं तो आप चाहते हैं कि आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आपके लिए खेलें। अगर मैं मानता हूं कि वह (डीविलियर्स) हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं तो मैं उनके साथ बात क्यों नहीं करना चाहूंगा। मैंने अभी पद संभाला है, मैं कुछ खिलाड़ियों के साथ बात कर सकता हूं और देखूंगा कि वे किस स्थिति में हैं। अगर आपको मीडिया, टीम के साथियों के साथ कुछ मुद्दों को सुलझाने की जरूरत पड़े और यह दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छा हो तो फिर ऐसा क्यों नहीं करें।
बोर्ड के साथ कुछ समस्याओं की वजह से स्टार खिलाड़ियों ने टीम से दूरी बना ली, जिसकी वजह से दक्षिण अफ्रीकी टीम कमजोर हो गई और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट सहित कई द्विपक्षीय सीरीज में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हाल ही में भारत में भी उन्हें बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी। टीम के प्रदर्शन को लेकर कई आलोचनाएं भी हुई जिसके बाद अब दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने पूर्व खिलाड़ियों को टीम से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ को टीम का डायरेक्टर बनाया गया और उसके बाद शनिवार को पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर को कोच की जिम्मेदारी दी गई।