फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो गई भविष्यवाणी, टीम इंडिया समेत ये चार टीमें खेलेंगी विश्व कप सेमीफाइनल

Fri, 26 Apr 2019 09:59 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 26 Apr 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly World Cup semi-final picks: India, Pakistan, Australia and England
team india

पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि भारत टीम के मजबूत पक्ष उसे किसी भी प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार बनाते हैं और फिर चाहे यह विश्व कप ही क्यों ना हो। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ उसके सेमीफाइनल में जगह बनाने की पूरी संभावना है। भारत के विश्व कप 2003 के फाइनल के सफर के दौरान टीम की कमान संभालने वाले गांगुली का मानना है कि मौजूदा राउंड रोबिन प्रारूप के कारण यह सबसे कड़े प्रतिस्पर्धी टूर्नमेंटों में से एक होगा। 




 

Sourav Ganguly World Cup semi-final picks: India, Pakistan, Australia and England
SOURAV GANGULY - फोटो : self

गांगुली ने कहा, 'सेमीफाइनल के चार स्थानों के लिए मैं भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान का चयन करूंगा। बेशक भारत खिताब के दावेदारों में से एक है।' वन-डे क्रिकेट की इस शीर्ष प्रतियोगिता में 10 टीमें राउंड रोबिन प्रारूप के आधार पर हिस्सा लेंगी जहां सेमीफाइनल से पहले प्रत्येक टीम दूसरी टीम से एक बार खेलेगी। 

Sourav Ganguly World Cup semi-final picks: India, Pakistan, Australia and England
सौरभ गांगुली - फोटो : pti

गांगुली ने कहा, 'यह सबसे कड़े प्रतिस्पर्धी विश्व कप में से एक होगा। भारतीय टीम इतनी मजबूत है कि वह किसी भी टूर्नमेंट में प्रबल दावेदार होगी। यह विश्व कप संभवत: सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है। सभी टीमों से खेलने के बाद सर्वश्रेष्ठ चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly World Cup semi-final picks: India, Pakistan, Australia and England
Sourav Ganguly

इस पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि IPL के 9 मैचों में कोलकाता की ओर से कुलदीप यादव के सिर्फ चार विकेट हासिल करने से विश्व कप में उनका प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा। गांगुली ने कहा, 'वह विश्व कप में विकेट हासिल करेंगे, चिंता मत करिए। वह बेहतरीन गेंदबाज हैं।' गांगुली दिल्ली का सलाहकार हैं और मौजूदा सत्र में टीम के शानदार प्रदर्शन में उनकी अहम भूमिका मानी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed