{"_id":"5ba0f3da867a557ebb22df55","slug":"sourav-ganguly-will-feature-in-music-video-with-popular-bengali-actressess","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली जल्द ही इन मशहूर एक्ट्रेसेस के साथ आएंगे नजर, दिखेगा एकदम नया अवतार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली जल्द ही इन मशहूर एक्ट्रेसेस के साथ आएंगे नजर, दिखेगा एकदम नया अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस वीडियो में गांगुली मशहूर बंगाली एक्ट्रेस शुभाश्री गांगुली और मिमि चक्रवर्ती के साथ नजर आएंगे। जल्द ही यह म्यूजिक वीडियो लांच होगा।
2 of 6
शुभाश्री गांगुली
गांगुली का जो म्यूजिक वीडियो लांच होने वाला है, उसका टाइटल जय जय दुर्गा मां है। पूर्व कप्तान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, 'पहली बार कुछ भी हो अच्छा होता है। प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर पूर्व कप्तान ने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि म्यूजिक वीडियो के निर्देशक राज चक्रवर्ती ने कठिन स्टेप्स नहीं दिए जिसे बेहतर डांसर्स शुभाश्री और मिमि ने अच्छे से किया।'
3 of 6
मिमि चक्रवर्ती
म्यूजिक वीडियो में पूजा के जश्न के दृश्य दिखाए गए हैं। इसमें शान, अभिजित और जीत गांगुली ने अपनी-अपनी आवाजें दी हैं। यह वीडियो एक बार लांच हो जाए तो फिर यू-ट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हो जाएगा। अपने शूटिंग के अनुभव के बारे में बात करते हुए कैब अध्यक्ष ने कहा, 'हर शॉट के बाद मैंने मोनिटर चेक किया क्योंकि मैं मूर्ख नहीं दिखना चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सौरव गांगुली
गांगुली ने आगे कहा, 'मुझे क्रिकेट और कमेंट्री की समझ है। मुझे टीवी विज्ञापन की भी थोड़ी समझ है। मगर मुझे म्यूजिक वीडियो के तकनीक की जरा भी समझ नहीं है कि वह कैसे शूट की जाती है। वीडियो शूट करने के बाद ही मुझे महसूस हुआ कि शानदार समय बीता।'
विज्ञापन
5 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : SELF
वीडियो के म्यूजिक कंपोजर जीत गांगुली ने कहा कि सौरव गांगुली ने वीडियो में बाउंड्री के ऊपर से चौका जमाया, जिस पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तुरंत जवाब दिया, 'मैं अब मैदान पर बाउंड्री के ऊपर से चौके नहीं जमाता।' निर्देशक राज चक्रवर्ती ने कहा, 'वीडियो के लिए हमने दादा को सोचकर कहानी बनाई थी, तब वह लंदन में थे। दादा सहमत हो गए और मुझे कहा कि डांस मूवमेंट के दौरान लिप-सिंक करने की कोशिश करेंगे। वह पहले थोड़े घबराए हुए नजर आए, लेकिन फिर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। एक बार फिर हमें देखने को मिला कि गांगुली समय के कितने पाबंद हैं और उनकी पेशेवरगिरी देखने को भी मिली।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।