फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, परिवार से जंग और कोर्ट मैरिज की है ये कहानी

Thu, 14 Feb 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 Feb 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Sourav and Dona Ganguly Controversial Love Story on Valentine Day
sourav and dona

वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।



इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।

Sourav and Dona Ganguly Controversial Love Story on Valentine Day
sourav ganguly

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की 'दादागिरी' एक दशक से ज्यादा मैदान पर सभी ने देखी, लेकिन रिकॉर्ड बुक से अलग उनकी जिंदगी में और भी ऐसे कई राज छिपे हैं जिन्हें फैंस जरूर जानना चाहेंगे।

Sourav and Dona Ganguly Controversial Love Story on Valentine Day

19 साल की उम्र में इंटरनेशल क्रिकेट में पर्दापण करने वाले सौरव गांगुली की पत्नी का नाम डोना गांगुली है। अपने पहले इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद सौरव ने एक नए विवाद को जन्म दिया जब वह अपनी बचपन की दोस्त डोना के साथ घर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav and Dona Ganguly Controversial Love Story on Valentine Day

सौरव डोना के पड़ोसी थे और दिल ही दिल उनसे मोहब्बत करते थे, लेकिन सौरव और डोना के परिवार वालों को उनका साथ पसंद नहीं था। सौरव को डोना से प्यार तभी हो गया था जब वह स्कूल में थे। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन डोना की एक झलक पाने के लिए 'महाराज' उनके स्कूल के अक्सर चक्कर लगाया करते थे।

विज्ञापन
Sourav and Dona Ganguly Controversial Love Story on Valentine Day
sourav and dona

दरअसल, सौरव और डोना के परिवार में बिल्कुल नहीं बनती थे। एक समय तक बिजनेस पार्टनर रहने वाले दोनों परिवार घाटा होने की वजह से दूर हो चुके थे। मगर डोना-सौरव के रिश्ते ने एक बार फिर इन परिवारों को साथ ला दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed