फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वन-डे क्रिकेट के छह 'महामानव', जिन्होंने 10 हजार रन बनाए और कैच-विकेट का शतक भी लगाया

Thu, 23 Jul 2020 02:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 23 Jul 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
SIX Players Who Score 10 Thousands Runs Take 100 Wickets Pick 100 Catches In ODI
Sachin- Sourav-Gayle- jayasuriya - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 के आने के बाद जिस तेजी से क्रिकेट का रूप बदला, उसके साथ ही हरफनमौला खिलाड़ियों की मांग बढ़ती गई। आज के समय में विश्व की हर टीम ऑलराउंडर क्रिकेटर्स को ज्यादा तरजीह दे रही है, इसका कारण साफ है, तेजी से बदलता खेल। टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है, जो मैदान पर बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों में माहिर हो। आज के समय में इंग्लैंड के बेन स्ट्रोक्स से लेकर भारत के हार्दिक पांड्या को उभरते ऑलराउंडर्स हैं, लेकिन वन-डे क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हुए, जिन्होंने न सिर्फ बल्ले से 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं बल्कि गेंदबाजी में 100 से अधिक विकेट चटकाए हैं और फील्डिंग में 100 से अधिक कैच लपके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो क्रिकेट खिलाड़ी, जिन्होंने ये कारनामा किया है।

SIX Players Who Score 10 Thousands Runs Take 100 Wickets Pick 100 Catches In ODI
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन तेंदुलकर

वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जहां सचिन तेंदुलकर का नाम अंकित ना हो। अपने 24 साल के लंबे क्रिकेट के करियर में सचिन ने 18426 रन बनाते हुए, 150 से अधिक विकेट भी चटकाए हैं। लेग ब्रेक, ऑफ ब्रेक के मिश्रण से सचिन ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से भारतीय टीम को कई मैच भी जिताए हैं और फील्डिंग में 140 कैच भी लपके हैं।

SIX Players Who Score 10 Thousands Runs Take 100 Wickets Pick 100 Catches In ODI
सनथ जयसूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

सनथ जयसूर्या

इस उपलब्धि में दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई महान खिलाड़ियों में से एक सनथ जयसूर्या का नाम आता है। जयसूर्या ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 445 मैच खेलते हुए 300 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय विकेट के अलावा 123 कैच लिए हैं l लेफ्ट आर्म स्पिनर के तौर पर आठवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले जयसूर्या बाद में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज बने और वन-डे क्रिकेट में उन्होंने 13 हजार से अधिक रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
SIX Players Who Score 10 Thousands Runs Take 100 Wickets Pick 100 Catches In ODI
जैक कैलिस

जैक कैलिस

जैक कैलिस को विश्व क्रिकेट का अब तक के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है l वन-डे क्रिकेट में कैलिस ने 10 हजार से अधिक रन, 100 से अधिक विकेट और 100 से ज्यादा कैच पकड़ने वालों के सूची में जैक कैलिस शामिल हैं। उन्होंने अपने वन-डे क्रिकेट के करियर में 11579 रन बनाने के अलावा 273 विकेट भी लिए और 131 कैच भी पकड़े हैं।

विज्ञापन
SIX Players Who Score 10 Thousands Runs Take 100 Wickets Pick 100 Catches In ODI
सौरव गांगुली - फोटो : social media

सौरव गांगुली

भारत के सफलतम कप्तानों में से एक माने जाने वाले सौरव गांगुली भी इस सूची में शामिल हैं। सौरव गांगुली ने अपने शानदार वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 11 हजार से अधिक रन बनाने के अलावा कुल 100 वन-डे विकेट भी अपने नाम किए हैं और 100 कैच भी पकड़े हैं l दादा के नाम से मशहुर गांगुली ने भारतीय क्रिकेट में नई जान फुंकने का काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed