फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इस खिलाड़ी ने ठोका दावा, बोला- विराट जैसा 'भूखा' बनना चाहता हूं

Wed, 17 Jul 2019 03:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 17 Jul 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer says Deserve a Chance in Indian Team west indies A Series Performance Would Count
TEAM INDIA

विश्व कप के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है। इसके लिए टीम का ऐलान 19 जुलाई को होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस दौरे पर चयनकर्ता युवाओं को मौका देंगे। टीम के ऐलान से पहले वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे इंडिया 'ए' के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने टीम में अपने चयन के लिए दावा ठोक दिया है।


 

Shreyas Iyer says Deserve a Chance in Indian Team west indies A Series Performance Would Count
Shreyas Iyer

श्रेयस ने बीसीसीआई टीवी से खास बातचीत में कहा कि उन्हें टीम में चुनना चाहिए, श्रेयस अय्यर ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मैं टीम इंडिया में जगह पाने का हकदार हूं। 'ए' टीम के साथ मेरा प्रदर्शन मायने रखेगा। मैं पिछले सीजन से बेहतर खेलना चाहता हूं। एक खिलाड़ी के रूप में और परिपक्व होने के लिए मेहनत करना चाहता हूं।' उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज में खेलना मेरे लिए अच्छा अनुभव होगा। मुझे लगता है कि कैरेबियन पिच भी भारत की तरह ही होंगी। 

Shreyas Iyer says Deserve a Chance in Indian Team west indies A Series Performance Would Count
Shreyas Iyer

श्रेयस ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जैसी भूख अपने अंदर चाहिए। विराट हमेशा रनों के लिए भूखे रहते हैं। उनकी बल्लेबाजी देख ये महसूस होता है। मैं उनकी जैसी ही भूख अपने अंदर पैदा करना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Iyer says Deserve a Chance in Indian Team west indies A Series Performance Would Count
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा के बारे में कहा कि उनके पास गेंद खेलने के लिए ज्यादा समय होता है। उन्हें देखकर बल्लेबाजी आसान लगती है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि अगर वो विराट, धोनी और रोहित की खूबियां अपने अंदर ला सके तो ये उनके करियर के लिए फायदेमंद होगा। श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए छह वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनका औसत 42 का रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो अर्धशतक भी लगाए हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर 'ए' टीम के खिलाफ श्रेयस ने पहले मैच में 77 रनों की पारी खेली थी, हालांकि दूसरे मैच में वो महज 2 रन ही बना पाए थे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed