फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ट्वीट से जागी सरकार, यहां पेड़ लगाने के लिए अब मिलेगी राष्ट्रीय छुट्टी

Wed, 17 Jul 2019 02:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Turkey will declare a holiday dedicated to planting tree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

'मेरे पास एक आइडिया है'। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि तुर्की के रहने वाले एक शख्स ने यह बात ट्विटर पर कही थी। इस पोस्ट ने उसे अब तुर्की का हीरो बना दिया है। एनस साहिन नाम के शख्स की ये पोस्ट इतनी वायरल हुई कि उसपर 55 हजार से भी अधिक कमेंट आ गए और इसका असर ये हुआ कि वहां की सरकार ने इस पोस्ट पर अपनी सकरात्मक प्रतिक्रिया दी है। 

Turkey will declare a holiday dedicated to planting tree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

दरअसल, एनस साहिन ने अपनी ट्वीट में लिखा था, 'मुझे एक आइडिया आया है। हम राष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवस की घोषणा क्यों नहीं करते। हर साल हम एक दिन की छुट्टी लेते हैं और पेड़ लगाते हैं। आइए हम दुनिया के लिए एक उदाहरण पेश करें और आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा देश सौंपें।' 

Turkey will declare a holiday dedicated to planting tree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

साहिन के इस ट्वीट पर तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने जवाब दिया और कहा, 'एनस यह एक महान आइडिया है। हमने हमेशा एक हरे-भरे तुर्की के लिए काम किया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। मेरे दोस्त और मैं यह जिम्मेदारी लेते हैं कि हमारा भी एक राष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवस हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Turkey will declare a holiday dedicated to planting tree
तुर्की के राष्ट्रपति - फोटो : Social media

साहिन ने बाद में राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'राष्ट्रपति महोदय मैं बहुत खुश है कि आपने मेरे आह्वान पर जवाब दिया। हम आपके आभारी हैं कि आप सैकड़ों हजार युवाओं की आवाज हैं।'   

विज्ञापन
Turkey will declare a holiday dedicated to planting tree
पौधरोपण - फोटो : Social media

हालांकि तुर्की में पौधरोपण के लिए राष्ट्रीय छुट्टी की घोषणा होने से पहले ही साहिन के ट्वीट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वह खुद ही पेड़ लगाने के लिए आगे आ रहे हैं।  


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed