फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोएब अख्तर ने खुद को बताया क्रिकेट का डॉन, फैंस ने सचिन की तस्वीर दिखाकर दिया ऐसा जवाब

Mon, 08 Oct 2018 08:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar trolls on twitter after calls himself don of cricket
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर

अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। शोएब की घातक गेंदबाजी का शिकार होकर कई बल्लेबाज चोटिल हो गए और उन्हें वापस पवेलियन भी जाना पड़ा।


 

Shoaib Akhtar trolls on twitter after calls himself don of cricket
शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने विश्व कप 2003 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 161.3 की स्पीड से गेंदबाजी की थी। आज भी ये क्रिकेट के इतिहास में फेंकी गई सबसे तेज गति की गेंद है। अख्तर ने 46 टेस्ट में 178 विकेट निकाले तो वनडे में खेले 163 मैचों में उनके नाम 247 विकेट रहे।

Shoaib Akhtar trolls on twitter after calls himself don of cricket
shoaib akhtar

शोएब अख्तर ने रविवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने खुद को डॉन ऑफ क्रिकेट बताने के साथ-साथ उन खिलाड़ियों की फोटो भी साझा की जो उनका शिकार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Akhtar trolls on twitter after calls himself don of cricket
shoaib akhtar

शोएब ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे फैन्स डॉन ऑफ क्रिकेट कहकर पुकारते हैं, लेकिन मुझे गेंदबाजी के दौरान अन्य खिलाड़ियों को चोट पहुंचाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। मैं इतना जरूर कहूंगा कि मैं अपने फैन्स और देश के प्रति प्यार के कारण दौड़ा।'

विज्ञापन
Shoaib Akhtar trolls on twitter after calls himself don of cricket
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर

शोएब का ये ट्वीट क्रिकेट फैन्स को हजम नहीं हुआ। किसी फैन ने सचिन तो किसी ने वीरेंद्र सहवाग द्वारा शोएब अख्तर की गेंद पर की गई पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। एक फैन ने लिखा कि मैंने कभी शोएब अख्तर के लिए 'डॉन ऑफ क्रिकेट' शब्द का इस्तेमाल करते किसी बड़े खिलाड़ी को नहीं सुना। ये टैग अख्तर ने खुद को अपने आप ही दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed