फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने शिखर! पल्लिकल में बनाए 5 रिकॉर्ड

Sat, 12 Aug 2017 07:06 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sat, 12 Aug 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan scored second ton against sri lanka in pallikal test
शिखर धवन

टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ पल्लिकल टेस्ट में शतक जड़कर एक अनोखा कारनामा किया है। पल्लिकल में पारी की शुरुआत करते हुए शिखर ने  यह शिखर का छठा और विदेशी सरजमीं पर पांचवां शतक है। शिखर ने 123 गेंद में 119 रन की शतकीय पारी खेली। इस शानदार पारी में उन्होंने 17 शानदार चौके भी जड़े। 

यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने शिखर! पल्लिकल में बनाए 5 रिकॉर्ड

Shikhar Dhawan scored second ton against sri lanka in pallikal test
शिखर ध्वन - फोटो : cricketcountry.com
यह शिखर का मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक है। शिखर ने सीरीज के पहले टेस्ट में 190 रन बनाए थे। कोलंबो में उनका बल्ला खामोश रहा लेकिन पल्लीकल में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी कर वापसी की। 107 गेंदों पर शतक जड़कर वह टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय भी बन गए। टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने का भारतीय रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है।
Shikhar Dhawan scored second ton against sri lanka in pallikal test
शिखर धवन
शिखर के नाम अब टेस्ट में कुल 6 शतक हो गए हैं जिनमें से पांच शतक विदेशी सरजमीं पर बने हैं। गब्बर ने अपने 6 टेस्ट शतक में से तीन श्रीलंका, एक-एक बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत में जड़ा है। एशिया में भी उनके नाम पांच शतक हो गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड दिल्ली के ही गौतम गंभीर के नाम दर्ज था। गंभीर ने विदेशी सरजमीं पर बतौर ओपनर 4 शतक जड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने शिखर! पल्लिकल में बनाए 5 रिकॉर्ड

Shikhar Dhawan scored second ton against sri lanka in pallikal test
शिखर धवन
2011 में आखिरी बार किसी भारतीय ओपनर ने विदेशी टेस्ट सीरीज में दो या दो से ज्यादा शतक बनाए थे। तब यह कारनामा द वाल राहुल द्रविड़ ने किया था। 6 साल बाद धवन ने इस कारनामे को दोहराया है। इसके साथ ही यह पहला मौका है जब धवन ने किसी टेस्ट सीरीज में दो शतक जड़े हैं। इससे पहले वो एक सीरीज में केवल एक शतक जड़े थे।    
विज्ञापन

यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने शिखर! पल्लिकल में बनाए 5 रिकॉर्ड

Shikhar Dhawan scored second ton against sri lanka in pallikal test
शिखर धवन - फोटो : self
शिखर सबसे कम पारियों में श्रीलंकाई धरती पर तीन शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 6 पारियों में तीन शतक जड़े हैं। इस मामले में पहले स्थान पर सचिन और पुजारा हैं। दोनों ने पांच पारियों में 3-3 शतक पूरे किए थे। शिखर के साथ दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा हैं। लारा ने भी 7 पारियों में 3 शतक बनाए थे। 
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed