डेढ़ महीने तक चले IPL 2019 का समापन हो चुका है और अब लगभग हर क्रिकेट प्रेमी को क्रिकेट वर्ल्ड कप का इंतजार है।
कुछ ही हफ्तों में शुरू होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें जी-जान से लगी हुई हैं। इस मामले में टीम इंडिया भी किसी से पीछे नहीं है। IPL की समाप्ति के बाद अब सभी का ध्यान वर्ल्ड कप की तरफ है। इंग्लैंड-वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया विराट की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।
इसके लिए टीम इंडिया को अपने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा जोड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसे में शिखर धवन ने वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर कई खुलासे किए हैं।
आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाले गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने बताया कि आजकल वो शास्त्रीय संगीत में रूचि ले रहे धवन बांसुरी बजाना सीख रहे हैं
उन्होंने कहा, ‘मैं सूफी संगीत का मुरीद हूं। वडाली ब्रदर्स मेरे पसंदीदा हैं। अब मैं बांसुरी भी सीख रहा हूं।
5 of 6
धवन बांसुरी
- फोटो : file
धवन ने बताया कि बांसुरी और संगीत उन्हें तनावमुक्त रखने में काफी मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इंसान को लाइफ में कुछ शौक पालना चाहिए।