World Cup 2019: रबाडा की तेज गेंदों के सामने बेबस नजर आए धवन, पहले टूटा बल्ला और फिर हुए आउट
बुधवार को 12वें विश्व कप में इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया। वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया।
मैच में दक्षिण अफ्रीका के 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद कमजोर रही। कागिसो रबाडा और क्रिस मोरिस की तेज गेंदों के सामने रोहित और धवन दोनों बेबास नजर आए।
धवन ने आउट होने से पहले 12 गेंदें खेलीं जिनमें उन्होंने 8 रन बनाए। इसी दौरान धवन को एक बार जीवनदान मिला तो एक बार उनका बल्ला भी टूटा। रबाडा ने छठे ओवर की पहली गेंद पर ही शिखर धवन को आउट कर दिया। आउट करने से पहले उन्होंने धवन का बल्ला भी उन्होंने तोड़ दिया।
बाद में क्विंटन डीकॉक ने धवन को उनके बल्ले का टुकड़ा थमाया। धवन ने फौरन ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया और नया बल्ला मंगाया।