{"_id":"5c04bc4bbdec224155406271","slug":"shane-watson-feels-india-have-best-chance-to-win-test-series-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगारू क्रिकेटर को भरोसा, इन दो खिलाड़ियों के दम पर इतिहास रच सकती है टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारू क्रिकेटर को भरोसा, इन दो खिलाड़ियों के दम पर इतिहास रच सकती है टीम इंडिया
Mon, 03 Dec 2018 10:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
team india win
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने बताया कि टीम इंडिया के पास आगामी टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका है, लेकिन मेहमान टीम के लिए कंगारुओं को उनके घर में मात देना आसान नहीं होगा। बता दें कि टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।
2 of 6
शेन वाटसन
वॉटसन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में मेजबान टीम को घरेलू मैदानों पर ज्यादा शिकस्त नहीं झेलनी पड़ी। इसलिए जहां इसमें कोई संदेह नहीं कि टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया में जीतने का शानदार मौका है, वहीं उनके लिए कंगारुओं को उनके घर में मात देना आसान चुनौती भी नहीं होगा।'
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
भले ही टीम इंडिया को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दोनों ही दौरों पर काफी प्रभावित किया। हालांकि, वॉटसन का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
वॉटसन ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की तुलना में ऑस्ट्रेलिया में पिच कैसी बनाई गई है, पूरा खेल उस पर निर्भर होता है। कभी विकेट बिलकुल सपाट बना दिया जाता है, जिस पर कूकाबूरा गेंद 10 ओवर के बाद कुछ कमाल नहीं दिखाती है। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए यहां गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा। वैसे, देखा जाए तो भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है।'
विज्ञापन
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'बुमराह बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। उनका एक्शन अलग है, जो अलग एंगल और गति के साथ गेंदबाजी करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए बुमराह से पार पाना आसान नहीं होगा। कुल-मिलाकर बल्ले और गेंद के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।