फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंत को नहीं खिलाने पर सहवाग ने की विराट की आलोचना, धोनी की कप्तानी पर भी उठाए सवाल

Sun, 02 Feb 2020 10:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 02 Feb 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Sehwag asks Virat if Pant is match winner then why not playing reveals about dhoni captaincy too
सहवाग-धोनी - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक शो के दौरान सहवाग ने धोनी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए उनपर खिलाड़ियों के साथ संवाद नहीं करने का इल्जाम लगाया।

Sehwag asks Virat if Pant is match winner then why not playing reveals about dhoni captaincy too
sachin sehwag gambhir dhoni

सहवाग ने कहा, ‘हमारे समय में सीनियर खिलाड़ी और गांगुली जैसे कप्तान जाकर खिलाड़ी से बात करते थे। सहवाग ने पुराने मामले को याद करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी साथियों के साथ संवाद करने में विफल रहे थे। जब ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कहा कि शीर्ष तीन खिलाड़ी (सहवाग, सचिन और गौतम गंभीर) सुस्त हैं तो इस बारे में हमसे न तो पूछा गया और न ही चर्चा की गई। हमें यह बात उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयान से पता चला। उन्होंने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही, टीम मीटिंग में नहीं कि हम सुस्त फील्डर हैं।   

Sehwag asks Virat if Pant is match winner then why not playing reveals about dhoni captaincy too
virender sehwag and virat kohli

सहवाग ने विराट की कप्तानी और खिलाड़ियों के संवाद पर भी कहा कि अब मुझे नहीं पता कि क्या विराट ऐसा करते हैं या नहीं। मैं टीम के सेटअप का हिस्सा नहीं हूं। लेकिन लोग कहते हैं कि जब रोहित शर्मा एशिया कप में बतौर कप्तान गए थे तो वह खिलाड़ियों से बात किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sehwag asks Virat if Pant is match winner then why not playing reveals about dhoni captaincy too
विराट और पंत - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाग ने ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में मौका नहीं देने पर टीम प्रबंधन की आलोचना की है। बाइस वर्षीय पंत को पिछले माह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पैट कमिंस की गेंद से चोटिल (कनकशन) होने के बाद मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन
Sehwag asks Virat if Pant is match winner then why not playing reveals about dhoni captaincy too
विराट-पंत - फोटो : social media

सहवाग ने पूछा, ‘ऋषभ पंत को टीम से बाहर किया गया है, अब वह रन कैसे बनाएंगे? अगर आप सचिन तेंदुलकर को भी बेंच पर बैठा दें तो वह भी रन नहीं बना पाएंगे। अगर आपको लगता है कि वह मैच-विनर हैं तो उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है? इसलिए क्योंकि उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed