फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: माउंट मॉनगनुई में पहली बार टी-20 खेलेगी टीम इंडिया, कैसा रहेगा मौसम और पिच का हाल?

Sun, 02 Feb 2020 10:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 02 Feb 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand 5th t20i match bay oval mount maunganui weather forecast
माउंट मौनगनुई - फोटो : Social media

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में इतिहास रचने से मात्र एक जीत दूर है। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2020 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। अपने पहले ही विदेशी दौरे पर विराट सेना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती चार मुकाबले जीतकर टी-20 सीरीज में 4-0 बढ़त हासिल कर ली है और अब उसकी निगाह रविवार को होने वाले मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी।



हालांकि सीरीज का आखिरी मुकाबला टौरंगा के माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा। ऐसे में आईए जानते हैं यहां के मौसम और पिच का हाल।

india vs new zealand 5th t20i match bay oval mount maunganui weather forecast
माउंट मनगनुई - फोटो : social media

मौसम का हाल
पहाड़ों के बीच बसे इस शहर में आज मौसम साफ रहेगा। ऐसे में वहां चलनी वाली तेज हवाओं से गेंदबाजों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है और बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है।

india vs new zealand 5th t20i match bay oval mount maunganui weather forecast
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : bcci

पिच रिपोर्ट
इस मैदान पर भी एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। यहां का विकेट भी ठोस है, ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा। अगर आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान पर अब तक पांच टी-20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही सारे मुकाबले जीते हैं। वहीं इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने पांच में से अपने चार मुकाबले जीते हैं। इस पिच का औसत स्कोर 181 रन है। 

वैसे भारत यहां पहली बार टी-20 मुकाबला खेलेगा लेकिन इस मैदान पर टीम ने 2019 के अपने दौरे पर 2 वनडे मैच खेले थे। दोनों मैचों में टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs new zealand 5th t20i match bay oval mount maunganui weather forecast
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर

दोनों टीमें
भारत
: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर। 

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्कॉट कुगेलेजिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रुस, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), हैमिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed