पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने द. अफ्रीकी खिलाड़ी पर नस्लीय टिप्पणी करने पर माफी मांग ली है। हालांकि पाक कप्तान के लिए यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर आईसीसी सरफराज के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि आईसीसी सरफराज को अगले मैच के लिए सस्पेंड कर सकती है।
द. अफ्रीकी खिलाड़ी को गाली देने पर बुरे फंसे पाक कप्तान सरफराज, ICC कर सकती है सस्पेंड
सरफराज ने एक ट्वीट में लिखा- 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे में अपनी टिप्पणी के लिए मैं माफी मांगता हूं। हालांकि शब्दों के माध्यम से मैंने किसी को टारगेट नहीं किया था और न ही मेरा मकसद किसी को अपमानित करना था। मैं भविष्य में इस तरह के कमेंट करने से बचूंगा।'
1/2 - I wish to extend my sincere apologies to any person who may have taken offence from my expression of frustration which was unfortunately caught by the stump mic during yesterday's game against SA. My words were not directed towards anyone in particular and... 2/3 - I certainly had no intention of upsetting anyone. I did not even mean for my words to be heard, understood or communicated to the opposing team or the cricket fans. I have in the past and will continue in future to appreciate the camaraderie of my fellow cricketers from... 3/3 - ...across the globe and will always respect and honour them on and off the field.
गौरतलब है कि द. अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच डरबन में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान एंडिले फेहलुकवायो पर सरफराज पर नस्लीय टिप्पणी स्टम्प्स माइक में कैद हो गई थी।
दरअसल सोशल मीडिया पर सरफराज का एक विडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरफराज द. अफ्रीकी प्लेयर एंडिल फेहलुकवायो को 'काला' कह रहे हैं। दरअसल उनकी यह टिप्पणी स्ट्ंप्स में लगे कैमरे में कैद हो गई थी। सरफराज के इस कॉमेंट ने क्रिकेट जगत में हंगामा मचा कर रख दिया है।
मैन ऑफ द मैच रहे फेहलुकवायो ने 69 रन की नाबाद पारी खेली और 4 विकेट भी लिए। मैच के 37वें ओवर में जब फेहलुकवायो बल्लेबाजी कर रहे थे, तब सरफराज ने कहा, ' अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज?'
देखें वीडियो: