दक्षिण अफ्रीका के 36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी जोहन बोथा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बोथा बिग बैश लीग (बीबीएल) टी-20 टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा थे। वह साल 2012 से ही बिग बैश लीग में खेल रहे थे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए इस ऑलरांडर ने 5 टेस्ट, 78 वनडे और 40 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह साल 2005 से लेकर 2012 तक दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच भारत के खिलाफ खेला था।
3 of 5
जोहान बोथा
- फोटो : CricketCountry.com
बोथा ने 2012 में भारत के खिलाफ अपना टी20 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। जोहान बोथा ने 21 मैचों में दक्षिण अफ्रीकी टीम (वनडे और टी-20) की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने आठ वनडे और कई टी-20 मैच जीते।
टी-20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माने जाते थे बोथा
बोथा टी-20 क्रिकेट में खासे प्रभावशाली रहे। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ली। बोथा बीबीएल में लगातार खेलते रहे। उन्होंने होबार्ट हरिकेंस से जुड़ने से पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व किया।
बोथा ने 215 टी-20 मैच खेले जिसमें उनके नाम 1966 रन दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 163 विकेट लिए। मैं होबार्ट हरिकेंस को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मौका दिया। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। मैं आपका हमेशा समर्थन करता रहूंगा। मेरे लिए ये बहुत ही भावुक क्षण है। मैंने काफी सोच विचारकर ये फैसला लिया है। क्रिकेट 19 साल से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है।