फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफानी पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने ग्राउंड स्टाफ को दे दिए इतने लाख रुपये

Sun, 08 Sep 2019 01:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 08 Sep 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Sanju Samson Donate his match fees to ground staff of greenfield stadium
संजू सैमसन - फोटो : social Media
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पांचवें अनौपचारिक वन-डे में भारत ए के लिए शानदार पारी खेली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इंडिया ए ने श्रृंखला को 4-1 से जीत लिया।
Sanju Samson Donate his match fees to ground staff of greenfield stadium
संजू सैमसन - फोटो : social Media

संजू को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया और इसके बाद उन्होंने अपनी दो मैचों की फीस तिरुवनंतपुरम के ग्राउंड स्टाफ को दान कर दी। संजू के दो मैचों की फीस डेढ़ लाख रुपये थी। इस रकम को उन्होंने ग्रीनफील्ड स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को दान कर दी। सैमसन इस मैदान के ग्राउंड स्टाफ के काम से काफी प्रभावित थे, जिन्होंने वर्षा के बाधित मैच को पूरा करवाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की थी। 

Sanju Samson Donate his match fees to ground staff of greenfield stadium
संजू सैमसन - फोटो : social Media

संजू सैमसन (91) और शिखर धवन (51) की शानदार अर्धशतकीय पारी व शार्दुल ठाकुर (9/3) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया ए ने पांचवें वनडे में दक्षिण अफ्रीका ए को 36 रन से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju Samson Donate his match fees to ground staff of greenfield stadium
SANJU SAMSON

मैच के बाद सैमसन ने ग्राउंड स्टाफ की जमकर तारीफ की और मैच पूरा कराने के लिए उनको धन्यवाद दिया। सैमसन कहा कि, इस मैच को पूरा करवाने का श्रेय पूरी तरह से मैदान के स्टाफ को जाता है। उन्हीं की वजह से हम यह मुकाबला खेल पाए। अगर मैदान गीला होता, तो मैच रेफरी शायद खेल नहीं होने देते। उनकी मेहनत की वजह से यह मैच हो पाया। इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ग्राउंड्स मैन के साथ तस्वीर खिंचवाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed