भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से घर वापसी हो चुकी है। वह तकरीबन 60 घंटे पड़ोसी मुल्क में रहने के बाद भारत लौटे हैं। अभिनंदन के जज्बे, बहादुरी और हौसले को आज पूरा देश सलाम कर कर रहा। हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा है और देश को इस जांबाज विंग कमांडर पर गर्व है।
विंग कमांडर अभिनंदन की घर वापसी: सरहद पार से सानिया मिर्जा भी बोलीं 'जय हिंद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम्मत और हौसले की मिसाल विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटते ही खेल जगत के कई दिग्गजों ने उनके जज्बे, बहादुरी और हौसले को सलाम किया। सोशल मीडिया पर खेल जगत के कई दिग्गज ट्वीट कर उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।
बता दें कि सानिया मिर्जा वही हस्ती हैं जिन पर पुलवामा हमले के बाद फैंस ने जुबानी अटैक कर दिया था। इस मामले के बाद फैंस ने शोएब मलिक से निकाह करने के चलते सानिया मिर्जा को खरी-खोटी सुनाई थी।
Welcome back Wing Commander Abhinandan .. you are our HERO in the truest sense.. The country salutes you and the bravery and dignity you have shown 🇮🇳 #Respect #WelcomeBackAbinandan Jai Hind
इसके बाद सानिया ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'हमें अपनी देशभक्ति को साबित करने के लिए किसी अटैक की 'निंदा' ट्विटर और इंस्टाग्राम या अन्य किसी सोशल मीडिया चैनल पर करनी चाहिए.. क्यों? आप एक कुंठित व्यक्ति हैं, जो अपना गुस्सा कहीं और निकालने के लिए और नफरत फैलाने के लिए ऐसे अवसरों को ढूंढता है?'
We stand united 🕯 #PulwamaAttack pic.twitter.com/Cmeij5X1On