फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: पिच क्यूरेटर का खुलासा, दूसरे टी20 में टॉस जीतने पर क्या करने से जीतेंगे मैच

Thu, 21 Dec 2017 08:19 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
samandar singh chouhan revealed the nature of pitch of holkar stadium in indore
रोहित शर्मा और थिसारा परेरा - फोटो : BCCI

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान का मानना है कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत नहीं होगा।

samandar singh chouhan revealed the nature of pitch of holkar stadium in indore
टीम इंडिया

कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पहली ही गेंद से ओस का प्रभाव देखने को मिला था, लेकिन इंदौर के होलकर स्टेडियम में इसकी संभावनाएं कम हैं।

samandar singh chouhan revealed the nature of pitch of holkar stadium in indore
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

चौहान ने कहा, 'बुधवार को यहां बादल छाए हुए थे और शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। ऐसे में ओस शाम 7:30 या 7:45 बजे तक नहीं आएगी, जिसका मतलब पहले 10 ओवरों में ओस का प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर भी टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत नहीं होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
samandar singh chouhan revealed the nature of pitch of holkar stadium in indore
होलकर स्टेडियम, इंदौर

चौहान ने साथ ही कहा, 'हमने ऐसे केमिकल का इस्तेमाल किया है, जो घास को गीला होने से सुरक्षित करता है। इससे ओस को फिसलना पड़ता है। हम इस पदार्थ का इस्तेमाल शुक्रवार को करेंगे ताकि ओस को कम कर सके।'

विज्ञापन
samandar singh chouhan revealed the nature of pitch of holkar stadium in indore
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress

भारतीय और श्रीलंकाई स्पिनरों को कटक में गेंद पर पकड़ बनाने में परेशानी हो रही थी। बहरहाल, टीम इंडिया ने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 93 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वैसे एक और बात यह भी पता चली है कि इंदौर के होलकर स्टेडियम की बाउंड्री लाइन को घटाकर अब 69 यार्ड का रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed