फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 नंबर की जर्सी में हमेशा नहीं खेले सचिन, करियर में इतनी बार किया बदलाव

Mon, 04 Sep 2017 11:12 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Mon, 04 Sep 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
SACHIN TENDULKAR WORN JERSEY WITH NUMBER 10, 99 and 33
सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर मैदान पर 10 नंबर की जर्सी पहनकर क्या उतरे सोशल मीडिया पर मानो बवाल मच गया। इसे लेकर लोगों ने शार्दुल और बीसीसीआई को ट्रोल किया। लोगों का मानना है कि सचिन तेंदुलकर के अलावा इस जर्सी को पहनने का हक और किसी को नहीं है। क्रिकेट के भगवान के रूप में लोगों की भावनाएं सचिन की 10 नंबर की जर्सी से जुड़ी है। 10 नंबर की जर्सी भारतीय क्रिकेट में सचिन का पर्याय बन गई है। 


 

10 नंबर की जर्सी में हमेशा नहीं खेले सचिन, करियर में इतनी बार किया बदलाव

SACHIN TENDULKAR WORN JERSEY WITH NUMBER 10, 99 and 33
शार्दुल ठाकुर - फोटो : SELF
क्या आपको मालूम है कि क्रिकेट के भगवान ने भी अपनी जर्सी के नंबर में कई बार बदलाव किए हैं। हालांकि क्रिकेट के खेल में जर्सी नंबर का कोई महत्व नहीं है लेकिन साल 1999 में इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के बाद से वनडे क्रिकेट में खिलाड़ियों की जर्सी नंबर लिखने का आधिकारिक चलन शुरू हुआ। लेकिन इसके बाद से लोगों ने सचिन को अकसर 10 नंबर की जर्सी पहनकर खेलता देखा। 

10 नंबर की जर्सी में हमेशा नहीं खेले सचिन, करियर में इतनी बार किया बदलाव

SACHIN TENDULKAR WORN JERSEY WITH NUMBER 10, 99 and 33
सचिन तेंदुलकर
लेकिन इस बात से बेहद कम लोग वाकिफ हैं कि सचिन ने 10 नंबर के अलावा दूसरे नंबर की जर्सी पहनकर खेले हैं। ये नंबर हैं 33 और 99। सचिन ने जब टेनिस एलबो इंजरी से उबरकर टीम इंडिया ने वापसी की थी तब उन्होंने देश के जाने-माने एस्ट्रोलॉजिस्ट बेजान दारूवाला की सलाह पर जर्सी पर 10 की जगह 33 नंबर रखा लेकिन कुछ दिनों बाद वो एक बार फिर 10 नंबर की जर्सी में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 नंबर की जर्सी में हमेशा नहीं खेले सचिन, करियर में इतनी बार किया बदलाव

SACHIN TENDULKAR WORN JERSEY WITH NUMBER 10, 99 and 33
सचिन तेंदुलकर
सचिन ने कुछ दिन तक 99 नंबर की जर्सी भी पहनी। लेकिन उनका लगाव इस जर्सी के साथ भी ज्यादा दिन तक नहीं रहा। वो आखिर में 10 नंबर की जर्सी पर लौट आए। जिसे पहनकर उन्होंने दुनिया में बल्लेबाजी के सबसे बड़े रिकॉर्ड बनाए। 
विज्ञापन

10 नंबर की जर्सी में हमेशा नहीं खेले सचिन, करियर में इतनी बार किया बदलाव

SACHIN TENDULKAR WORN JERSEY WITH NUMBER 10, 99 and 33
सचिन तेंदुलकर
हालांकि उनकी जर्सी का 10 नंबर शार्दुल को दिए जाने का विरोध हो रहा लेकिन उनके 33 और 99 नंबर को भी कई अन्य खिलाड़ी अपनी जर्सी पर रख चुके हैं जिनमें सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, अश्विन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसकी कभी किसी ने कोई विरोध नहीं किया। प्रशंसकों की मांग है कि उनकी 10 नंबर की जर्सी को बीसीसीआई को रिटायर कर देना चाहिए। लेकिन आईपीएल से संन्यास लेने के बाद सचिन के सम्मान में मुंबई इंडियन ने सचिन की 10 नंबर की जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed