{"_id":"5da6d8378ebc3e93d0286234","slug":"yashasvi-jaiswal-became-the-youngest-batsman-to-score-a-double-century-in-list-a-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यशस्वी ने 17 साल की उम्र में जड़ा दोहरा शतक, 12 तूफानी छक्के के साथ बनाए कई कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यशस्वी ने 17 साल की उम्र में जड़ा दोहरा शतक, 12 तूफानी छक्के के साथ बनाए कई कीर्तिमान
मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्रथम श्रेणी क्रिकेट (वनडे) में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 17 वर्षीय यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ मैच में 154 गेंदों में 203 रनों की पारी खेली। बुधवार को अलुर में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में यशस्वी ने ये उपलब्धि अपने नाम की।
2 of 5
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : twitter
मैच में यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान 17 चौके और 12 छक्के जड़े। उन्होंने मात्र 149 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ वे अब विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
3 of 5
यशस्वी जायसवाल
जायसवाल अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सातवें और घरेलू जमीन पर ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस दोहरे शतक के साथ ही जायसवाल का प्रथम श्रेणी (लिस्ट-ए) का औसत भी सौ से ज्यादा का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यशस्वी जयसवाल
- फोटो : social media
यह जायसवाल का इस टूर्नामेंट में पिछले पांच मैचों में तीसरा शतक है। अपने पहले दोहरे शतक के साथ ही जायसवाल विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दोहरा शतक जड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
यशस्वी
- फोटो : social media
यशस्वी ने अब तक पांच लिस्ट-ए पारियों में 504 रन (44, 113, 22, 122 और 203) बनाए हैं। इस आधार पर वे अब लिस्ट-ए की पांच पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ग्रीम पोलॉक के नाम था, जिन्होंने शुरुआती 5 लिस्ट-ए पारियों में 493 रन बनाए थे.
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।