फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन ने 16 साल की उम्र में खेला था पहला टेस्ट, अब टीम चयन को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 08 Aug 2018 08:30 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar says age should not be a criteria for selection in nation team
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file photo

टीम इंडिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि राष्ट्रीय टीम में चयन का पैमाना उम्र नहीं सिर्फ प्रतिभा होनी चाहिए। इंग्लैंड के हरफनमौला सैम करन और दूसरे टेस्ट के लिए चुने गए 20 साल के बल्लेबाज ओल्ले पोप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही।

sachin tendulkar says age should not be a criteria for selection in nation team
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file photo

दरअसल, तेंदुलकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'अगर कोई अच्छा है तो उसे देश के लिए खेलना चाहिए और उम्र कोई पैमाना नहीं होना चाहिए।' महज 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू करने वाले तेंदुलकर ने इस मौके पर अपने समय को भी याद किया। 

sachin tendulkar says age should not be a criteria for selection in nation team
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file photo

उन्होंने कहा, 'जब मैंने अपना पहला मैच खेला था तब मैं सिर्फ 16 साल कर था, एक तरह से इसने मुझे मदद ही की। मुझे नहीं पता था कि वसीम अकरम, वकार यूनुस, इमरान खान और अब्दुल कादिर जैसे उस समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना कर कैसा लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar says age should not be a criteria for selection in nation team
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file photo

तेंदुलकर को लगता है कि युवा बल्लेबाजों को अंतरराष्ट्रीय मैच में मौका देना अच्छी बात है। उन्होंने कहा, 'जब आप युवा और निडर होते है तो आपका ध्यान सिर्फ सिक्के के एक पहलू की तरफ होता है लेकिन अनुभव और परिपक्वता से आप चीजों को संतुलित करने के लिए दूसरे पहलुओं के बारे में सोचने लगते है।'

विज्ञापन
sachin tendulkar says age should not be a criteria for selection in nation team
सैम करन

उन्होंने करन और पोप से इस चुनौती का लुत्फ उठाने की सलाह देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को आकर्षक बनाने को कहा। उन्होंने कहा, 'ये ऐसी उम्र है जब आप कुछ और नहीं सोचते और आपका ध्यान सिर्फ अच्छा करने पर होता है। आपको मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप इसी चीज के लिए खेलते है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed