फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जब खतरों के खिलाड़ी बने थे तेंदुलकर, पानी भरी पिच पर हुई थी अग्निपरीक्षा

Sat, 28 Sep 2019 12:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 28 Sep 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Shares Rare Training Clip of Him Practicing on Water logged Pitch
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट की दुनिया एक ऐसा खिलाड़ी, जिसे ना जाने कितने नामों से पुकारा जाता है। कोई क्रिकेट का भगवान कहता है, तो कोई लिटिल मास्टर। क्रिकेट में सबसे अधिक रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इस महान बल्लेबाज ने अपने पूरे करियर में गेंदबाजों की धुनाई के लिए प्रैक्टिस में कई तरकीबें अपनाईं। सचिन ने पुराने मैच प्रैक्टिस का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके इस शानदार और अनोखे मैच प्रैक्टिस के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Sachin Tendulkar Shares Rare Training Clip of Him Practicing on Water logged Pitch
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर ने प्रैक्टिस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। उसमें वह पानी से भरी पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, मास्टर ब्लास्टर ऐसी पिच पर लेदर की जगह टेनिस बॉल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस मुश्किल पिच पर सचिन बेहतरीन शॉट्स खेल रहे हैं। 
Sachin Tendulkar Shares Rare Training Clip of Him Practicing on Water logged Pitch
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

मास्टर ब्लास्टर ने अपने इस प्रैक्टिस वीडियो को शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा। सचिन ने लिखा, खेल के लिए प्यार और जुनून आपको प्रैक्टिस करने के नए तरीके खोजने में मदद करता है। सबसे ज्यादा आपको इसमें मजा आता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Shares Rare Training Clip of Him Practicing on Water logged Pitch
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media

सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। तेंदुलकर ने ही सबसे पहल वन-डे में दोहरा शतक जड़ा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम शतकों का शतक है। उन्होंने टेस्ट में 51 और वन-डे में 49 शतक जड़ा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed