टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी न सिर्फ क्रिकेट के मैदान बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी काफी फेमस रही है। इसका खुलासा एक टेलीविजन शो में टीम इंडिया के इन दोनों दिग्गजों ने खुद किया है। दरअसल लंबे अरसे बाद दोनों एक टेलीविजन प्रोग्राम में एक साथ नजर आए हैं।
2 of 5
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Dawn
विक्रम साठाये के शो 'वॉक द डक' में सचिन और सहवाग ने एक साथ शिरकत की। इस शो में सचिन और सहवाग ने एक दूसरे से जुड़े कई हसीन लम्हों को फैंस के सामने उजागर किया। दोनों की इस बेहतरीन जुगलबंदी की शुरुआत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने की।
3 of 5
सहवाग-सचिन
- फोटो : getty
शो में वीरेंद्र सहवाग के बारे में बोलते हुए सचिन ने कहा, 'टीम इंडिया में जब सहवाग का सेलेक्शन हुआ तो वह काफी सहमे-सहमे से रहते थे। खासतौर पर मुझसे तो वह कभी बात भी नहीं करते थे। ड्रेसिंग रूम में मेरे आते ही वह बिल्कुल खामोश हो जाते थे। एक दिन मैंने जब उन्हें कैंटीन साथ चलने के लिए कहा तब हमारी पहली बार बात हुई। इस वक्त सहवाग काफी घबराए हुए थे।'
4 of 5
सहवाग-सचिन
- फोटो : getty
इसके अलावा सचिन ने कहा, 'जब सहवाग से मेरी दोस्ती हो गई तब मुझे पता चला की वह कितने मस्तमौला इंसान हैं। खिलाड़ियों संग दोस्ती होने के बाद वह ड्रेसिंग रूम में सबसे ज्यादा बातें करने लगे थे। कई बार तो सचिन उनका मुंह बंद करने के लिए उन्हें केले देकर चुप करवाते थे।'
वहीं शो में सहवाग ने भी सचिन के बारे में कहा कि क्रीज पर उनके साथ खेलते हुए उन्हें सचिन के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिला है। धोनी की प्रशंसा करते हुए सहवाग ने कहा कि वह काफी किस्मत वाले हैं कि उनके नेतृत्व में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी खेले हैं।