फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन रखी थी अपने शतकों की बुनियाद, यह तारीख हमेशा रहेगी याद

Sun, 09 Sep 2018 02:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar made his first internation century on 9 september 1994
sachin tendulkar

बल्लेबाजी का ऐसा शायद ही कोई रिकॉर्ड रहा हो जो टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने नाम नहीं किया। इनमें सबसे स्पेशल है उनके 100 शतकों का रिकॉर्ड, जिसे शायद ही भविष्य में कोई खिलाड़ी तोड़ पाए। हालांकि यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि सचिन को अपना पहला शतक लगाने में काफी लंबा समय लगा था।

sachin tendulkar made his first internation century on 9 september 1994
sachin tendulkar

बता दें कि आज से ठीक 23 साल पहले भारत के बल्लेबाजी दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी। सचिन ने वनडे क्रिकेट में अपनी पहली सेंचुरी 78 मैचों के बाद लगाई थी।

sachin tendulkar made his first internation century on 9 september 1994
sachin tendulkar

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका में खेले गए सिंगर कप मुकाबले में सचिन ने 110 रनों की पारी खेली थी। सचिन ने यह यादगार पारी 9 सितंबर 1994 को ही कोलंबो में खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar made his first internation century on 9 september 1994
sachin tendulkar

इसके बाद सचिन वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। सचिन ने वनडे करियर में कुल 463 मैच खेले और 18426 रन बनाए। यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। 

विज्ञापन
sachin tendulkar made his first internation century on 9 september 1994
सचिन तेंदुलकर

इसके अलावा सचिन ने वनडे में 96 हाफ सेंचुरी भी लगाई। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में 2012 में खेला था। पाकिस्तान के खिलाफ ही उन्होंने 1989 में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed