फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय हजारे ट्रॉफी में चलेगा 'हिटमैन' रोहित का बल्ला, इस टीम से खेलते आएंगे नजर

Tue, 09 Oct 2018 05:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma will play in Vijay Hazare Trophy from mumbai team before Windies series
रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से शुरू हो रही वन-डे सीरीज से पहले टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा विजय हजारे ट्राफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इस बात की जानकारी मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने दी।

Rohit Sharma will play in Vijay Hazare Trophy from mumbai team before Windies series
रोहित शर्मा

मुंबई ने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई। विनायक सामंत के मार्गदर्शन में खेल रही टीम लीग चरण में अजेय रही और उसके दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए।

 

Rohit Sharma will play in Vijay Hazare Trophy from mumbai team before Windies series
rohit sharma

अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'रोहित विजय हजारे ट्राफी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।' कर्नाटक में टीम के साथ मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'वह 11 तारीख को टीम से जुड़ेंगे और क्वार्टर फाइनल में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma will play in Vijay Hazare Trophy from mumbai team before Windies series
रोहित शर्मा

एमसीए सूत्रों के मुताबिक मुंबई की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो वह अंतिम चार के मुकाबले में भी खेल सकते हैं। हाल में रोहित की अगुवाई में भारत ने यूएई में एशिया कप खिताब जीता था।

 

विज्ञापन
Rohit Sharma will play in Vijay Hazare Trophy from mumbai team before Windies series
रोहित शर्मा

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल 14 अक्टूबर से खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल 17 और 18 अक्टूबर को होंगे। फाइनल 20 अक्टूबर को होगा। ये सभी मैच बेंगलुरू में खेले जाएंगे। मुंबई के प्रतिद्वंद्वी की अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन टीम को क्वार्टर फाइनल में बिहार से खेलना पड़ सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed