आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का 28वां मुकाबला खेला जाएगा। साउथेम्प्टन के हेम्पशायर बाउल में खेले जाने वाले मुकाबले में इंडिया और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होगी।
टीम इंडिया की तरफ से उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अब तक दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं और इस वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं। आज भी रोहित शर्मा की नजर धोनी के बड़े रिकॉर्ड पर होगी जिसे तोड़ने से वो बस एक कदम दूर हैं।
2 of 7
Rohit Sharma- Ms Dhoni
- फोटो : social Media
दरअसल, एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा धोनी से सिर्फ एक शॉट दूर हैं। धोनी ने अब तक खेले गए 292 पारियों में 225 छक्के लगाए हैं वहीं हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब तक 203 पारियों में 224 छक्के लगा चुके हैं।
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
इस तरह आज रोहित शर्मा एक छक्का लगाते ही सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में धोनी की बराबरी कर लेंगे और अगला छक्का उन्हें माही से एक कदम आगे ले जाएगा। इसके साथ ही वे एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे। इतना ही नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ एक छक्का लगाने के साथ ही वो सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ जाएंगे।
बता दें कि एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल शाहिद अफरीदी के नाम हैं जिन्होंने 369 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अफरीदी अब संन्यास ले चुके हैं।
अफरीदी के बाद दूसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूद हैं। गेल इस वक्त वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की तरफ से खेल रहे हैं और वे अब तक खेले गए 287 पारियों में 318 छक्के जड़ चुके हैं।