फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: सुपरओवर में आखिर 'हिटमैन' रोहित शर्मा के मन में क्या चल रहा था?

Thu, 30 Jan 2020 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 30 Jan 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma says What he think in super over after win the t20i series against new zealand 
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हैमिल्टन के सेडेन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को सुपरओवर में हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया की ऐतिहासिक और सांस थमा देने वाले मैच में हिटमैन रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। आखिरी के दो गेंदों में लगातार दो छक्के लगातर भारतीय टीम को जीत दिलाई। आइए जानते हैं कि जीत के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा?


 

Rohit Sharma says What he think in super over after win the t20i series against new zealand 
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मैच के बाद रोहित ने कहा, 'इससे पहले कभी भी सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं की। नहीं पता था कि क्या करना है, क्या पहली गेंद से हिट करना या एक सिंगल लेना है। यह एक अच्छा प्रदर्शन था, हालांकि मैं जिस तरह से आउट हुआ उससे थोड़ा निराश हूं, मैं थोड़ी देर और खेलना चाहता था। हमें पता था कि अगर हम यह खेल जीत गए, तो हम इस श्रृंखला को जीत लेंगे।'
 

Rohit Sharma says What he think in super over after win the t20i series against new zealand 
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

इसके अलावा जब उनसे यह पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं बस स्थिर रहना चाहता था। मेरी कोशिश थी कि इन दो गेंदों पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेलूं।' बता दें कि रोहित ने आखिरी के दो गेंदों में लगातार दो छक्के लगाकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma says What he think in super over after win the t20i series against new zealand 
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

बता दें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी छह विकेट खोकर 179 रन बना ली। स्कोर टाई होने के साथ ही यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed