फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप में सचिन के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने से चूके रोहित शर्मा, इतिहास रचने का था बड़ा मौका

Thu, 11 Jul 2019 02:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Jul 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Rohit sharma misses a chance of breaking sachin tendulkar two big world cup records
रोहित शर्मा

क्रिकेट वर्ल्ड कप का 12वां सीजन अब अपनी मंजिल से दो कदम/मैच दूर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल में टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार इंडिया हारकर बाहर हो गई है। अब दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होगी। दोनों में जो जीतेगा वो 14 जुलाई को फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ टकराएगा, जिसके बाद क्रिकेट की दुनिया को एक नया चैंपियन मिल जाएगा। 



वहीं बात करें टूर्नामेंट की तो इसे कई तरह के रिकॉर्ड और कीर्तिमान के लिए याद किया जाएगा खासकर रोहित शर्मा के 5 शतकों के लिए। टूर्नामेंट में रोहित ने लगभग कई पूराने रिकॉर्ड ध्वस्त किए और सचिन, संगकारा, विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। 

लेकिन बावजूद इसके सेमीफाइनल में मात्र 1 रन बनाकर आउट होने वाले रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। आईए जानते हैं उन दोनों रिकार्ड्स के बारे में।
 

Rohit sharma misses a chance of breaking sachin tendulkar two big world cup records
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

रोहित ने टूर्नामेंट में 5 शतक की मदद से 648 रन बनाए, एक टूर्नामेंट में सबसे अधिक शतकों के मामले में वे सबसे आगे निकल गए लेकिन सचिन के एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को वे नहीं तोड़ पाए। 

Rohit sharma misses a chance of breaking sachin tendulkar two big world cup records
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप की 11 पारियों में 673 रन बनाए थे जो वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे अधिक रन है। वहीं रोहित शर्मा ने 9 पारियों में 648 रन बनाए, लेकिन मात्र 25 रनों से सचिन और 11 रनों से हेडेन का 659 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit sharma misses a chance of breaking sachin tendulkar two big world cup records
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

इसके अलावा वर्ल्ड कप इतिहास में सचिन के नाम सबसे अधिक 6 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है और सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा भी 6 शतक लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके थे। अगर वे सेमीफाइनल में भी शतक लगा देते तो वे सबसे अधिक 7 शतकों के साथ दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बन जाते। 

विज्ञापन
Rohit sharma misses a chance of breaking sachin tendulkar two big world cup records
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

हालांकि अपना दूसरा वर्ल्ड कप खेल रहे रोहित शर्मा के पास भविष्य में सचिन के इन दोनों रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा और वे आसानी से तोड़ सकते हैं लेकिन उसके लिए उन्हें चार साल का इंतजार करना होगा और 2023 वर्ल्ड कप में टीम में जगह बनाना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed