भारतीय कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक सवाल पर जो जवाब दिया, उसे सुनकर दर्शक खुद की हंसी नहीं रोक सके और तालियों से स्वागत किया। इस सवाल ने क्रिकेट जगत में उनका आत्मविश्वास और खेल के प्रति उग्र लालसा फिर से उजागर कर दी है।
'सभी हैं यार'
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया- उन्हें किस गेंदबाज की गेंद पर छक्के लगाना सबसे ज्यादा पसंद है? रोहित ने इस पर फटाफट और करारा जवाब देते हुए कहा, 'सब लोग हैं यार। किसी भी गेंदबाज के सामने जब मैं बल्लेबाजी करता हूं तो यही सोचता हूं कि मुझे उसे मारना है। ऐसा कोई नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी है, जिसे मुझे मारना है।' यानि उन्हें किसी एक नाम पर नहीं बल्कि हर गेंदबाज पर छक्के मारना पसंद है। इस जवाब के बाद माहौल जोरदार तालियों और हंसने-हंसाने में बदल गया।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
'उसे दबाव में डालना है'
रोहित ने आगे कहा कि जब भी वे किसी गेंदबाज का सामना करते हैं, उनका लक्ष्य यही होता है कि उस गेंदबाज को दबाव में लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कोई विशिष्ट टार्गेट नहीं होता, बल्कि वे हर पारी को गेम बनाने की नियत से खेलते हैं। यह बयान उनके आक्रामक रवैये को दर्शाता है। रोहित ने कहा, 'मेरा तो ऐसा ही है, मैं किसी एक के बारे में तो बोल नहीं सकता। लेकिन मेरी सोच हमेशा यही रहती है कि जो भी मेरे सामने आएगा, मुझे उसके खिलाफ अच्छा करना है और उसे दबाव में डालना है। दबाव बनाने के मेरे अपने तरीके हैं और मैं कोशिश करता हूं कि उन्हें उसी तरह से दबाव में डालूं।'
बैटिंग के महारथी
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अब तक 637 छक्के दर्ज हैं, जो कि किसी और ने ओवरटेक नहीं किया है। यह दूसरे स्थान पर मौजूद क्रिस गेल से 84 अधिक हैं। गेल के नाम 553 छक्के हैं। वनडे में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 93 और टी20 में 140 के आस-पास है।