फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाला टीम इंडिया का यह दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट को कहा अलविदा

Sat, 01 Sep 2018 06:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
subramaniam badrinath announces retirement from all formets of cricket
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार रहे तमिलनाडु के सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। बद्रीनाथ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए टेस्ट, वन-डे और टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। 

subramaniam badrinath announces retirement from all formets of cricket
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

दरअसल, 38 वर्षीय बद्रीनाथ ने चेन्नई स्थित तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मैं अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं। अभी यह मेरी प्राथमिकता है। यह फैसला लेने में इसकी भूमिका अहम रही।'

subramaniam badrinath announces retirement from all formets of cricket
s badrinath

बद्रीनाथ ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ दो ही टेस्ट खेल सके, जिसमें उन्होंने मात्र 63 रन बनाए। इसके अलावा बद्रीनाथ ने टीम इंडिया के लिए 7 वन-डे में 79 रन और केवल एक टी-20 में 43 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
subramaniam badrinath announces retirement from all formets of cricket
s badrinath

37 साल के बद्रीनाथ आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला था, जबकि उन्होंने आखिरी आईपीएल साल 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। बद्रीनाथ ने आईपीएल में कुल 95 मैचों के 67 पारियों में उन्होंने 1441 रन बनाए है। आईपीएल में उनके नाम 11 अर्धशतक भी दर्ज है।
 

विज्ञापन
subramaniam badrinath announces retirement from all formets of cricket
s badrinath
तमिलनाडु के लिए 14 सीजन तक खेलने वाले बद्रीनाथ 2014-17 तक दूसरे राज्यों के लिए खेले। उन्होंने 2014-16 से तक विदर्भ की कप्तानी की, जबकि 2016 में हैदराबाद के लिए भी खेले। घरेलू क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार बद्रीनाथ ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में की थी। उन्होंने 145 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 54.49 की औसत से 10,245 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 144 लिस्ट ए और 142 टी-20 मैच भी खेले हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed