फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केवल तेरे रन ही तुझे बचा सकते हैं', पंत को जब कही ये बात तो सिडनी में जमा दिया शतक

Tue, 08 Jan 2019 12:54 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 08 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
rishabh pant scored century in sydney because of coachs tarak sinha advice
ऋषभ पंत

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। इस दौरे पर चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के अलावा ऋषभ पंत ने अपनी अलग पहचान बनाई। पंत ने हर टेस्ट में अच्छी शुरुआत तो हासिल की, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील करने में कामयाब नहीं हो रहे थे। एक दिन पंत से कोच तारक सिन्हा ने बातचीत की और फिर सिडनी टेस्ट में युवा बल्लेबाज ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

rishabh pant scored century in sydney because of coachs tarak sinha advice
tarak sinha

पंत के कोच तारक सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'मैंने उससे क्रिस्मस पर बात की थी। वह उत्सुक जरूर था, लेकिन नाथन लियोन की गेंद पर आउट होना उसे परेशान कर रहा था। मैंने उसे कहा, ऋषभ तू लियोन को फ्रंटफुट पर क्यों खेल रहा है? उसे बैकफुट में खेल। पंत बैकफुट का अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन मैंने ध्यान दिया कि वह फ्रंटफुट पर खेलने के कारण लियोन का शिकार बन रहा है। जब उसने सिडनी में शतक जमाया तो यही प्रयास किया कि लियोन का सामना बैकफुट पर जाकर करे।'

rishabh pant scored century in sydney because of coachs tarak sinha advice
rishabh pant
कोच ने आगे कहा, 'लियोन का खतरा टल गया जब पंत ने उसे बैकफुट पर जाकर खेलना शुरू किया। इससे बल्लेबाज को भी ज्यादा समय मिला और देरी से शॉट खेलने का फायदा भी मिला। एक और बात जो मैंने पंत से कही कि वह अपने शॉट चयन के साथ न्याय करे। मैंने उससे कहा, तेरे पास दुनिया के सभी शॉट्स हैं। मगर समय ले, यह पांच दिन का खेल है। तू अपने लिए खेल तो अपने आप टीम के लिए अच्छा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant scored century in sydney because of coachs tarak sinha advice
ऋषभ पंत

सिन्हा के मुताबिक, 'ऋषभ को पता था कि 20 या 30 रन बनाने से वह मिले मौकों को गंवा रहा है। इस पर सिन्हा ने पंत से कहा, 'कोई तेरे को बचा नहीं सकता, केवल तेरे रन ही तेरे को बचा सकते हैं।' इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू के बाद से 6 महीने तक मुझे लगा कि पंत फिलहाल टी20 मोड से बाहर नहीं निकले हैं। बड़े प्रारूप में उन्हें अपना खेल बदलने की जरूरत है। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद छोड़ना होंगी और धैर्य रखना होगा। अच्छा है कि सिडनी में उनकी पारी ने साबित किया कि उनके पास टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए खेल है।'

विज्ञापन
rishabh pant scored century in sydney because of coachs tarak sinha advice
ऋषभ पंत

तारक सिन्हा ने कहा कि सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं हैं। आपको कभी बल्लेबाजों के साथ खेलना होता तो कभी गेंदबाजों के साथ खेलते हुए उनके लिए शील्ड बनना होता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाकर सीरीज खेलना किसी भी युवा के लिए मुश्किल होता है। मगर पंत ने गजब की परिपक्वता और खेल जागरूकता दिखाई है। मैं कह सकता हूं कि टेस्ट डेब्यू के बाद से उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed