इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को एलिमिनेटर मैच खेला गया। विशाखापत्तनम में खेले गए अहम मुकाबले में हैदराबाद और दिल्ली की टीम आमने-सामने थी। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पृथ्वी और पंत की शानदार बल्लेबाजी की मदद से हैदराबाद को हराकर IPL से बाहर कर दिया।
VIDEO: ऋषभ पंत ने अपनाई धोनी की तकनीक, विकेट के पीछे से बल्लेबाज को यूं किया आउट
दरअसल चेन्नई के खिलाफ मैच में धोनी ने पंत को इशारा करते हुए कहा था कि जब रनआउट करना हो तो विकेटकीपर को अपना एक ग्लव निकाल देना चाहिए।
हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में पंत ने धोनी की उस सलाह पर अमल करते हुए थी वही किया और हूडा को आउट करने में सफल रहे।
चेन्नई के खिलाफ पंत ने आखिरी ओवर में दोनों ग्लव्स पहन कर विकेटकीपिंग की थी जिसकी वजह से वो सही से थ्रो नहीं कर पाए और धोनी ने भागकर एक रन ले लिया था।
मैच के बाद धोनी ने कहा था कि पंत ने उस दौरान दोनों ग्लब्स पहने हुए थे जिससे स्टम्स पर गेंद मारना आसान नहीं था। बतौर धोनी, “छोटी छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। आप टेनिस बॉल क्रिकेट से सीख सकते हैं। इसके बाद भी आपको अपने बेसिक्स सही रखने होंगे। अगर आप वहीं अटके रहे तो ऐसे गलतियां करते रहेंगे। बेसिक्स पर बने रहना बहुत जरूरी है।”
हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पंत को एक ग्लव पहनकर विकेटकीपिंग करते देखा गया। इस तकनीक की वजह से पंत को इसका फायदा भी मिला, जब उन्होंने दीपक हुड्डा को डायरेक्ट थ्रो से रन आउट कर दिया।
दरअसल, हैदराबाद की पारी के आखिरी ओवर में दिल्ली के गेंदबाज कीमो पॉल गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर की चौथी गेंद को दीपक हुड्डा ने मिस कर दिया। लेकिन, दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज राशिद खान रन लेने के लिए दौड़ पड़े। ऐसे में दीपक हुड्डा को भी रन लेकर छोर बदलने के लिए भागना पड़ा। इसी दौरान जब वे रन ले रहे थे तो विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दीं।
Deepak Hooda tumble trip run-out, Shreyas Iyer Shows sportsmanship but Rishabh Pant denies https://t.co/C6WFzvtyy7