चोटिल शिखर धवन के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किए गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने के बावजूद वह 'पॉजिटिव' रहे।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social Media
पंत ने बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए युजवेंद्र चहल के एक वीडियो में कहा, 'जब मेरा चयन नहीं हुआ तो मुझे लगा कि मैने कुछ सही नहीं किया होगा तो मैं और पॉजिटिव हो गया और खेल में सुधार की कोशिश में जुट गया। मैने आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया और अभ्यास नहीं छोड़ा।'
3 of 5
Rishabh Pant
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'हम सभी का सपना भारत को जिताना है। जब मुझे पता चला कि मुझे बैकअप के तौर पर इंग्लैंड जाना है, तब मेरी मां मेरे साथ थी। मैने उन्हें बताया तो उन्होंने मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाया।' पंत ने कहा, 'मैं हमेशा से विश्व कप खेलना चाहता था। अब मुझे वह मौका मिला है तो बहुत खुशी है।'
4 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
बता दें कि चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम चुनने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के तौर पर टीम में पंत पर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी थी। वहीं, नंबर-4 के लिए अंबाती रायुडू की जगह विजय शंकर को चुना गया।
5 of 5
KL Rahul
- फोटो : social Media
केएल राहुल को वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड लाया गया था। प्रैक्टिस मैच में नंबर चार पर खेलते हुए राहुल ने शतकीय पारी खेली थी, जिसके कारण उन्हें रेगुलर मैचों में भी नंबर-4 पर खिलाया गया। धवन के चोटिल होने के बाद राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज खेलेंगे।