फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे वन-डे में बनने वाले हैं बंपर रिकार्ड्स, भारतीय खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार

Sat, 26 Aug 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Aug 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
records that can be broken in third odi between india and sri lanka
एमएस धोनी और भुवी - फोटो : twitter

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वन-डे रविवार को पल्लेकली स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है और तीसरा मैच जीतकर वो सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान संभालेगी। टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड्स के नजरिये से मौजूदा श्रीलंका दौरा अब तक शानदार रहा है। तीसरे वन-डे में भी कई रिकॉर्ड्स बनने की उम्मीद है। धोनी के पास ऐसा कारनामा करके दुनिया का पहला क्रिकेटर बनने का शानदार मौका है। चलिए नजर डालते हैं कि तीसरे वन-डे में क्या-क्या रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे।

धोनी बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

records that can be broken in third odi between india and sri lanka
एमएसडी - फोटो : twitter

धोनी ने मौजूदा सीरीज में बल्ले और विकेटकीपिंग ग्लव्स से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब उनके पास अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने का मौका है। धोनी ने वन-डे में 99 स्टंपिंग की है और वो श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि दूसरे वन-डे में धोनी ने  श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलाका को यजुवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंपिग आउट कर सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के  विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। संगकारा ने 404 वन-डे में 99 स्टंपिंग की जबकि धोनी ने महज 298 मैचों में इतने स्टंपिंग किये हैं। अब तीसरे वन-डे में वो स्टंपिंग का शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड का शाही जश्न मनाना चाहेंगे। 

अमला को भी हरा सकते हैं धोनी

records that can be broken in third odi between india and sri lanka
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी के पास बल्लेबाजी में भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। तीसरे वन-डे में मैच में धोनी अगर 3 चौके लगा देते हैं तो वन-डे करियर में उनके 735 चौके पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (733) और श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मर्वन अट्टापट्टू (734) से आगे निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत की हैट्रिक लगाएंगे कोहली

records that can be broken in third odi between india and sri lanka
विराट कोहली - फोटो : SELF

विराट कोहली ने फुल टाइम वन-डे कप्तान बनने के बाद पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। इसके बाद विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में 3-1 से वन-डे सीरीज जीती और अब श्रीलंका के खिलाफ उसके पास सीरीज पर कब्जा करके सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है।

विज्ञापन

विराट बन जाएंगे नंबर-1

records that can be broken in third odi between india and sri lanka
विराट कोहली - फोटो : SELF

विराट कोहली के पास नंबर-1 बनने का मौका दूसरे वन-डे में भी था, लेकिन वो सिर्फ 4 रन बनाकर अकिला धनंजय की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए थे। अब रविवार को तीसरे वन-डे में कोहली 42 रन बनाते ही साल 2017 में सबसे ज्यादा वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे। कोहली ने इस साल अब तक 15 वन-डे में दो शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से 773 रन बनाए हैं। उनकी औसत 96।12 की रही। बता दें कि साल 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी 814 रन के साथ शीर्ष और इंग्लैंड के जो रूट 785 रन के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed