धर्मशाला में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी ने विशाल स्कोर के संकेत दिए, मगर कुलदीप यादव के करिश्मे ने कंगारुओं की बख्खियां उधेड़ी दीं और ऑस्ट्रेलिया 300 रन पर ही सिमट गया।
स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
144 रन पर 1 विकेट गंवाने वाले ऑस्ट्रेलिया 206 रन तक 8 विकेट खो चुका था। यहां से मेथ्यू वेड के अर्धशतक ने जैसे--तैसे टीम को 300 के स्कोर तक पहुंचाया। कुलदीप के अलावा उमेश यादव ने 2 तथा अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर ने 1-1 विकेट लिया। डालते हैं धर्मशाला टेस्ट में पहले दिन बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर:
स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
3 of 9
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
कुलदीप यादव भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज बने और कुल मिलाकर 288वें भारतीय टेस्ट खिलाड़ी। उन्होंने पहली पारी में ही 4 विकेट ले लिए। पिछले 9 महीनों में तीन चाइनामैन गेंदबाज टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। कुलदीप यादव से पहले श्रीलंका के लक्षण संदकन और दक्षिण अफ्रीका के तबरेज़ शम्सी ने ये रिकॉर्ड बनाया था।
स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
धर्मशाला का मैदान भारत के लिए टेस्ट आयोजित करने वाला 27वां वेन्यू बना। इसी सीरीज में पुणे और रांची ने भी पहली बार ही टेस्ट की मेजबानी की थी।
स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
5 of 9
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
स्टीव स्मिथ ने 99 पारी में 20 शतक पूरे किये। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा और उनसे आगे सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन (55), सुनील गावस्कर (93) और मैथ्यू हेडन (95) ने इससे कम पारियां ली हैं।