ब्रिस्टल में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। 12वें वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में मजबूत ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया।
मैच के दौरान कुछ खास रिकॉर्ड भी बनें तो आईए जानते हैं उन खास रिकॉर्ड के बारे में।
2 of 6
वार्नर-स्मिथ
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक साल के बैन के बाद अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला।
वापसी करते हुए वॉर्नर ने जहां अर्धशतकीय पारी खेली वहीं स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए।
3 of 6
ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
मैच में कुल 11 खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट करियर का पहला वर्ल्ड कप मुकाबला खेला। इसमें ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल और अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, रहमत शाह, हजरतुल्लाह जजाई और हशमतुल्लाह शाहिदी शामिल हैं।
डेविड वॉर्नर (89*) ने एक साल के बैन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक उनके वनडे क्रिकेट का 18वां अर्धशतक था।
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने मैच में विकेट के पीछे कुल 5 शिकार किए, जिसमें 4 कैच और एक स्टंपिंग शामिल है। उनसे आगे एडम गिलक्रिस्ट और सरफराज अहमद हैं जिन्होंने एक मैच में 6-6 शिकार किए थे।